अपडेटेड 19 February 2024 at 17:45 IST
#%*? इतना मेहनत किया हूं ... बीच मैदान पर यशस्वी ने क्यों दी गाली? फिर सरफराज ने ये बोलकर कराया चुप
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। सोशल मीडिया पर यशस्वी और सरफराज खान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
IND vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला राजकोट में खेला गया और टीम इंडिया ने रनों के लिहाज से टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत हासिल की। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने तीसरे टेस्ट के दौरान एक बार फिर से दोहरा शतक जड़ा। इससे पहले जायसवाल ने दूसरे टेस्ट में भी दोहरा शतक लगाया था।
दोहरा शतक लगाने के दौरान यशस्वी जायसवाल के साथ सरफराज खान बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन तभी अचानक से यशस्वी ने बीच मैदान पर गाली दे दी। आखिर ऐसा क्या हुआ कि यशस्वी जायसवाल को बीच मैदान पर गाली देनी पड़ी और सरफराज खान ने उन्हें चुप कराया।
सोशल मीडिया पर यशस्वी और सरफराज का वीडियो वायरल
यशस्वी जायसवाल जब अपने दोहरे शतक के करीब पहुंचे तो वे थोड़े से नर्वस दिखाई दे रहे थे। इस दौरान वे क्रीज पर पहुंचे और गुस्से में गाली देते हुए कह रहे थे कि इतनी मेहनत से यहां पहुंचा हूं। इस पर सरफराज खान उन्हें शांत कराते हुए कह रहे थे कि हो जाएगा यशु, बस पहले भागना मत। सोशल मीडिया पर यशस्वी और सरफराज का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था।
यशस्वी जायसवाल अपना दोहरा शतक पूरा करने के बाद खुशी से झूमते नजर आए। इसके बाद उन्होंने अपने साथी बल्लेबाज सरफराज खान को खुशी से गले लगा लिया। आपको बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने अपना शतक पूरा करने के साथ ही रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। यशस्वी जायसवाल ने दो लगातार टेस्ट मैचों में डबल सेंचुरी जड़कर इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाले वो भारत के तीसरे खिलाड़ी बने।
भारत की ऐतिहासिक जीत
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट को जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया। रनों की लिहाज से देखें तो ये टेस्ट क्रिकेट इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत है। इसके साथ ही रोहित शर्मा की टीम ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। राजकोट टेस्ट में बल्ले और गेंद से जादू दिखाने वाले लोकल बॉय रवींद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पहली पारी में शानदार शतक जड़ा, वहीं गेंदबाजी से कमाल दिखाते हुए दूसरी पारी में 5 विकेट हासिल किए।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 19 February 2024 at 15:58 IST