Women's T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर करेंगी कप्तानी
Women's T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय महिला टीम की कमान एक बार फिर से हरमनप्रीत कौर के हाथों में हैं।
Women's T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज शनिवार, 2 मई को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय महिला टीम की कमान एक बार फिर से हरमनप्रीत कौर के हाथों में हैं। वहीं, टीम का उपकप्तान स्मृति मंधाना को बनाया गया है।
12 टीमों के बीच खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम को ग्रुप एक में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के अलावा बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीम है। बता दें कि इस बार महिला टी-20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड में खेला जाने वाला है।
हरमनप्रीत कौर होंगी कप्तान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय महिला टीम का एलान करते हुए बताया कि महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर करेंगी। वहीं, टीम का उपकप्तान स्मृति मंधाना को बनाया गया है। कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने हाल ही में महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफलता रही थी।
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का फुल स्क्वाड
- 1. हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
- 2. स्मृति मंधाना (उपकप्तान)
- 3. शैफाली वर्मा
- 4. जेमिमा रोड्रिग्स
- 5.भारती फुलमाली
- 6. दीप्ति शर्मा
- 7. ऋचा घोष (विकेटकीपर)
- 8. श्रीचरणी
- 9. यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर)
- 10. नंदिनी शर्मा
- 11.अरुंधति रेड्डी
- 12.रेणुका ठाकुर
- 13.क्रांति गौड़
- 14. श्रेयंका पाटिल
- 15. राधा यादव
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल
- 14 जून: भारत बनाम पाकिस्तान
- 17 जून: भारत बनाम नीदरलैंड
- 21 जून: भारत बनाम साउथ अफ्रीका
- 25 जून: भारत बनाम बांग्लादेश
- 28 जून: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 2 May 2026 at 17:20 IST