LIVE BLOG

अपडेटेड 4 October 2024 at 22:56 IST

IND vs NZ: महिला T20 वर्ल्ड कप में भारत की खराब शुरुआत, पहले मैच में न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया

IND vs NZ, Women's T20 WC: न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा। न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन ने अर्द्धशतक जड़ा।

Follow :  
×

Share


भारत और न्यूजीलैंड में T20 वर्ल्ड कप मैच | Image: T20 World Cup
  • Listen to this article
4 October 2024 at 22:55 IST

IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत को हराया

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब हुई है। पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 160 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय महिला टीम सिर्फ 102 रनों पर ढेर हो गई। भारत का अगला मुकाबला 6 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा। 

4 October 2024 at 21:18 IST

IND vs NZ LIVE Score: न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए दिया 161 रनों का टारगेट

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की महिला टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम से सोफी डिवाइन ने 36 गेंदों पर नाबाद 57 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली। 

Advertisement
4 October 2024 at 20:23 IST

IND vs NZ Live Update: न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी का खेल खत्म

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका भारत की आशा शोभना ने दिया। अच्‍छी शुरुआत के बाद न्‍यूजीलैंड को 4 गेंदों के भीतर 2 झटके लगे। सूजी बेट्स के बाद जॉर्जिया प्लिमर पवेलियन लौटीं। जॉर्जिया 23 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुईं।

4 October 2024 at 20:22 IST

IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा

टीम इंडिया की अरुंधति रेड्डी ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्‍होंने सूजी बेट्स को श्रेयंका पाटिल के हाथों कैच आउट कराया। सूजी 24 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुईं।

Advertisement
4 October 2024 at 19:11 IST

IND vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग XI: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह

न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI: सुजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (सी), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज़ (डब्ल्यू), जेस केर, रोज़मेरी मैयर, ली ताहुहु, ईडन कार्सन

4 October 2024 at 19:08 IST

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से हो रहा है। दुबई में हो रहे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 13 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। जहां न्यूजीलैंड की टीम का पलड़ा पूरी तरह से भारी नजर आ रहा है। न्यूजीलैंड ने इन 13 टी20 मैचों में से 9 में जीत हासिल की है। वहीं भारतीय टीम ने सिर्फ 4 मैच अपने नाम किए हैं।

4 October 2024 at 17:59 IST

IND vs NZ, Women's T20 World Cup: तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगी हरमनप्रीत कौर

भारतीय टीम के कोच अमोल मजूमदार ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के रहस्य से पर्दा उठा दिया है। मजूमदार ने कहा कि यूएई रवाना होने से पहले ही हमने तय कर लिया था कि तीन पर हरमनप्रीत कौर ही बल्लेबाजी करने आएंगी। 

4 October 2024 at 17:53 IST

IND vs NZ, Women's T20 World Cup: इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती हैं दोनों टीमें

भारतः स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (कप्तान), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, रेणुका सिंह ठाकुर।

न्यूजीलैंडः सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रूके हालीडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गैज (विकेटकीपर), हनाह रोव, जेस केर, लेघ कास्पेरेक,  ली ताहुहू।

4 October 2024 at 17:51 IST

IND vs NZ LIVE: जीत के साथ आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया

महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के पहले मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत से आगाज करना चाहेगी। न्यूजीलैंड की महिला टीम दो बार टी20 विश्व कप की उपविजेता रह चुकी है। न्यूजीलैंड की टीम में गजब का संयोजन है। हालांकि टीम इंडिया ने भी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी है। टीम पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में नजर आ रही है।   

4 October 2024 at 14:07 IST

IND v NZ LIVE: भारत की आज न्यूजीलैंड से भिड़ंत

दुबई में खेले जा रहे 2024 महिला T20 वर्ल्ड कप में आज भारत अपने अभियान की शुरुआत करेगा। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच खेलेगी। मुकाबला शाम 7.30 बजे दुबई में होगा। 

 

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 4 October 2024 at 14:10 IST