IND Vs Pakistan Women's Asia Cup: टीम इंडिया ने पाकिस्‍तान को धो डाला, 68 गेंद रहते ही जीता मैच; महिला एशिया कप में भारत के जीत की हैट्रिक

महिला एशिया कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 9वें ओवर में छक्का जड़ते हुए टीम को एक आसान सी जीत दिला दी।

IND Vs Pakistan Women's Asia Cup: टीम इंडिया ने पाकिस्‍तान को धो डाला, 68 गेंद रहते ही जीता मैच; महिला एशिया कप में भारत के जीत की हैट्रिक | Image: X

महिला एशिया कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 9वें ओवर में छक्का जड़ते हुए टीम को एक आसान सी जीत दिला दी। इस तरह भारत ने पाकिस्तान को 68 गेंद रहते आसानी से 7 विकेट से हरा दिया। इससे पहले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम 18.1 ओवरों में 55 रन पर सिमट गई। यह टीम का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे छोटा स्कोर है।

भारतीय टीम ने 8.4 ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया। भारत ने टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगा दी है। वहीं पाकिस्तान का यह दूसरा मुकाबला था और टीम की पहली हार है। पाकिस्तान की बल्लेबाजी इस कदर लाचार दिखी कि उनके चार बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे और केवल दो ही दहाई का आंकड़ा छू सकीं। टीम के लिए शावल जुलफिकर ने सबसे ज्यादा 14 और मुनीबा अली ने 13 रन बनाए।

September 5, 2026

भारतीय स्‍पिनरों के जाल में फंसी पाकिस्‍तानी टीम

भारत की इस शानदार गेंदबाजी की अगुआई स्पिनर श्री चरणी और प्रेमा रावत ने की। दोनों ही गेंदबाजों ने पाकिस्तान की लय बिगाड़ते हुए 3-3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। उनका साथ निभाते हुए दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट चटकाए, जबकि शेफाली वर्मा को भी 1 सफलता मिली।

हालांकि फील्डिंग के दौरान भारतीय खिलाड़ियों से कैच छूटने और मिसफील्ड की कुछ गफलत जरूर हुई, लेकिन पाकिस्तान का प्रदर्शन इतना निराशाजनक था कि भारत की इन गलतियों का मैच पर कोई असर नहीं पड़ा।

भारत की प्लेइंग XI: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़।

पाकिस्तान की प्लेइंग XI: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, आयमान फातिमा, तुबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल।

इसे भी पढ़ें- भाग सकते हो लेकिन छिप नहीं सकते...सेना ने किया 'ऑपरेशन अशदार', पुंछ अटैक में शामिल आतंकी यासिर ढेर; पहलगाम हमले के बाद तस्वीर आई थी सामने

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 5 September 2026 at 23:19 IST