अपडेटेड 15 August 2023 at 19:14 IST

Independence Day: धोनी ने हेलमेट पर तिरंगा लगाने से क्यों इनकार किया था? वजह जानकर दिल हो जाएगा खुश

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी अपने हेलमेट पर तिरंगा क्यों नहीं लगाते थे? इसके पीछे की वजह जानकर बढ़ जाएगी माही के लिए इज्जत।

Follow :  
×

Share


MS Dhoni Helmet | Image: self

Independence Day Special: पूरे देश में आज जश्न का माहौल है। भारत आज यानि 15 अगस्त, 2023 को 77वां स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट कर रहा है। 3 साल पहले आज ही के दिन भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको हैरान कर दिया था। माही ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की घोषणा की थी। 

क्रिकेट मैदान पर आपने भारतीय खिलाड़ियों को अपने हेलमेट पर तिरंगा लगाते हुए देखा होगा। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक अपने हेलमेट पर तिरंगा लगाकर बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं। लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने हेलमेट पर तिरंगा लगाने से मना कर दिया था। इसके पीछे की दिलचस्प वजह जानकर आपके दिल में धोनी के लिए इज्जत और बढ़ जाएगी। 

हेलमेट पर तिरंगा क्यों नहीं लगाते थे एमएस धोनी? 

एमएस धोनी ने कई ऐसे मौकों पर दर्शाया है कि उनके लिए देश सबसे ज्यादा मायने रखता है। आर्मी के प्रति उनके लगाव से तो दुनिया वाकिफ हैं। इस बीच जब आपको ये पता चलेगा कि माही क्यों हेलमेट पर बिना तिरंगा लगाए खेलते थे तो उनके लिए आपकी इज्जत और बढ़ जाएगी। 

बता दें कि एमएस धोनी एक विकेट कीपर हैं और इसलिए उन्हें बार-बार अपनी हेलमेट को तेज गेंदबाजों के खिलाफ जमीन पर रखना पड़ता है। इसलिए माही ने अपने हेलमेट पर तिरंगा नहीं लगाया क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि जमीन पर हेलमेट रखने के दौरान तिरंगे का अपमान हो। इसलिए उन्होंने बीसीसीआई से इसके लिए खास निवेदन की थी। 

महेंद्र सिंह धोनी के बाद अब युवा क्रिकेटर संजू सैमसन भी उन्हीं के राह पर चल रहे हैं। संजू ने भी अपने हेलमेट पर तिरंगा नहीं लगाने का फैसला किया है क्योंकि वो नहीं चाहते कि जमीन पर हेलमेट रखने से तिरंगे का अपमान हो। 

धोनी के इंस्टाग्राम पोस्ट से हैरान हुए थे फैंस 

एमएस धोनी जैसे ग्राउंड पर अपने फैसले से सबको चौंका देते हैं, ठीक उसी तरह उन्होंने 15 अगस्त, 2020 को अपने एक पोस्ट से सबको हैरान कर दिया। माही ने लिखा कि शाम 7:30 बजे से उन्हें रिटायर्ड खिलाड़ी माना जाए। इस खबर से करोड़ों भारतीय फैंस का दिल टूट गया। धोनी ने 4 मिनट का एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनके करियर के कुछ यादगार लम्हे थे। 

यह भी पढ़ें: जब MS Dhoni की एक पोस्ट से टूटा था करोड़ों भारतीयों का दिल, 4 मिनट की VIDEO में छिपा है माही का पूरा सफर

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 15 August 2023 at 19:14 IST