अपडेटेड 26 February 2023 at 17:08 IST

Shardul Thakur Wife Pics: खूबसूरती में देती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस को मात, कौन हैं शार्दुल की होने वाली पत्नी?

Shardul Thakur Wife Mitalli parulkar: सोशल मीडिया पर शार्दुल के फैंस उनकी होने वाली दुल्हनिया के बारे में जानने के लिए उत्साहित हैं। 

Follow :  
×

Share


PC: who is shardul thakur wife mitali parulkar | Image: self

Shardul Thakur Wife Mitalli parulkar: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) 27 फरवरी को मुंबई में अपनी दोस्त और मंगेतर मिताली पारुलकर (Mitalli parulkar) के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस साल लॉर्ड शार्दुल केएल राहुल (KL Rahul) और अक्षर पटेल (Axar Patel) के बाद शादी करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर शार्दुल के फैंस उनकी होने वाली दुल्हनिया के बारे में जानने के लिए उत्साहित हैं। 

बता दें कि शार्दुल ठाकुर की होने वाली पत्नी का नाम मिताली पारुलकर है। पेशे से वो एक बिजनेसवुमन हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर वो फैंस का ध्यान खींचती रहती हैं। 

कौन हैं शार्दुल की पत्नी मिताली पारुलकर ?

मिताली पारुलकर एक व्यवसायी महिला हैं और मुंबई के करीब ठाणे में एक स्टार्ट-अप ऑल द बेक्स की मालकिन हैं। मिताली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 5 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मिताली पारुलकर ने फरवरी 2020 में "ऑल द जैज़ - लक्ज़री बेकर्स" नाम से अपना बेकरी व्यवसाय शुरू किया। 

 

29 नवंबर, 2021 को मिताली और शार्दुल ने मुंबई में एक निजी समारोह में सगाई की। सगाई समारोह में ससुराल वाले और परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए, जो मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया था। सूत्रों की माने तो सगाई के कार्यक्रम में करीब 57 मेहमान शामिल हुए।

 

एक साल से अधिक समय के बाद, शार्दुल ठाकुर को अपनी मंगेतर से शादी करने की तारीख मिल गई। पिछले साल, भारत के हरफनमौला खिलाड़ी को अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण समय निकालना मुश्किल हो गया था। अब उनकी शादी की तारीख तय हो गई है। क्रिकेट की बात करें तो शार्दुल ठाकुर आगामी आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलेंगे। 

यह भी पढ़ें: IPL: विराट-राहुल नहीं इस विदेशी बल्लेबाज ने आईपीएल में जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक, देखें टॉप 5 प्लेयर्स की लिस्ट

यह भी पढ़ें: Shardul Thakur Wedding: राहुल-अक्षर के बाद अब शार्दुल चढ़ेंगे घोड़ी, कौन हैं उनकी दुल्हनिया?

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 26 February 2023 at 17:08 IST