अपडेटेड 1 June 2023 at 23:27 IST

Ruturaj Gaikwad Wife: महिला क्रिकेटर ने ऋतुराज को किया 'बोल्ड', खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेस को देती हैं टक्कर

Ruturaj Gaikwad Wife: केएल राहुल और अक्षर पटेल के बाद अब ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) भी शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।

Follow :  
×

Share


PC: Ruturaj Gaikwad Wife Utkarsha Pawar | Image: self

Ruturaj Gaikwad Wife Utkarsha Pawar: टीम इंडिया के क्रिकेटर केएल राहुल और अक्षर पटेल के बाद अब ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) भी शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ओपनर ने सोशल मीडिया पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें साझा की है जिसमें वो अपनी होने वाली दुल्हनिया उत्कर्षा पवार (Utkarsha Pawar) के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि ऋतुराज की होने वाली लाइफ पार्टनर भी एक क्रिकेटर हैं। 

आईपीएल 2023 में ऋतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया। महाराष्ट्र के युवा बल्लेबाज पिछले 2 सालों से क्रिकेट के मैदान पर जलवा बिखेर रहे हैं। डोमेस्टिक क्रिकेट में तहलका मचाने के बाद उन्होंने आईपीएल में भी अपना दम दिखाया और चेन्नई के लिए इस सीजन में 590 रन बनाए। 

कौन हैं ऋतुराज की होने वाली दुल्हनिया?

उत्कर्षा पवार का जन्म 13 अक्टूबर 1998 को हुआ था। अपने फ्यूचर पति की तरह वो भी एक क्रिकेटर हैं। घरेलू क्रिकेट में वो महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। उनकी खेल शैली की बात करें तो, 24 वर्षीय एक ऑलराउंडर हैं जो दाएं हाथ की बल्लेबाज और तेज गेंदबाज हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से उन्हें अपने राज्य के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है। उत्कर्षा ने आखिरी बार महाराष्ट्र के लिए 18 महीने पहले एक मैच खेला था। उत्कर्षा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आईपीएल 2023 के फाइनल में वो अपने होने वाले पति को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंची थीं। CSK के चैंपियन बनने के बाद ऋतुराज और उत्कर्षा ने कप्तान एमएस धोनी के साथ तस्वीर भी ली थी। 

टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे ऋतुराज गायकवाड़ 3 जून को उत्कर्षा पवार के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। इस स्पेशल ओकेजन के लिए उन्होंने बीसीसीआई से छुट्टी की मांग की थी जिसके बाद ऋतुराज को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल टीम से बाहर कर दिया गया। WTC फाइनल में उन्हें बतौर स्टैंड-बाय प्लेयर शामिल किया गया था और अब उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को चुना गया है। डब्ल्यूटीसी फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से लंदन के ओवल में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: पहली नजर में रिवाबा के इश्क में घायल हुए जडेजा, फिर चली गोलियां, फिल्म की तरह दोनों की Love Story

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 1 June 2023 at 23:27 IST