अपडेटेड 10 August 2023 at 18:18 IST

Prithvi Shaw: सपना गिल से मारपीट, फिर इस मॉडल पर आया दिल, कौन हैं पृथ्वी शॉ की गर्लफ्रेंड?

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ IIFA अवॉर्ड 2023 में निधि तपाड़िया के साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों के बीच रिश्ते की खबर तेजी से फैली थी।

Follow :  
×

Share


Prithvi Shaw Girlfriend Nidhi Tapadiaa | Image: self

Prithvi Shaw Girlfriend: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ किसी ना किसी कारण से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। मैदान पर बल्ले से रन बनाने की बात हो या फ्लॉप होने की, ग्राउंड के बाहर विवाद के चलते भी पृथ्वी का नाम सुर्खियों में रहता है। फिलहाल मुंबई में बल्लेबाज की बात इसलिए हो रही है क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड में चल रहे डोमेस्टिक वनडे कप में शानदार दोहरा शतक जड़कर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। 

खबर से जुड़ी 3 अहम बातें 

  • पृथ्वी शॉ ने इंग्लैंड में जड़ा दोहरा शतक 
  • मैदान के बाहर विवाद में घिरे रहते हैं पृथ्वी शॉ 
  • कौन है पृथ्वी शॉ की गर्लफ्रेंड?

पृथ्वी शॉ की कथित गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया कौन हैं?

कुछ दिनों पहले पृथ्वी शॉ की बहुत बदनामी हुई थी जब ऐसी खबरें आई थी कि क्रिकेटर ने मुंबई की सड़कों पर मॉडल सपना गिल के साथ मारपीट की है। सोशल मीडिया पर झगड़े की वीडियो तेजी से वायरल हुई थी और फैंस ने पृथ्वी शॉ को जमकर ट्रोल किया था। हालांकि, इस विवाद के कुछ दिन बात दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी को एक अवॉर्ड शो में मॉडल निधि तपाड़िया के साथ देखा गया जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। 

prithvi shaw girlfriend

पृथ्वी शॉ IIFA अवॉर्ड 2023 में निधि तपाड़िया के साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों के बीच रिश्ते की खबर तेजी से फैली थी। हालांकि, दोनों ने पब्लिक के सामने इसके बारे में बातचीत नहीं की है लेकिन दोनों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ी हैं। आईपीएल 2023 के दौरान निधि को स्टेडियम में आकर पृथ्वी शॉ को सपोर्ट करते हुए देखा गया था। 

prithvi shaw girfriend

इंस्टाग्राम पर निधि तपाड़िया के लाखों फॉलोअर्स 

पृथ्वी शॉ की कथित गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया के इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं। मॉडल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके हर पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं।

कुछ दिनों पहले उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें उन्हें घुड़सवारी करते हुए देखा गया था। इससे पहले निधि को टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ के साथ Kiss You वीडियो में देखा गया जिसे अब तक 8 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड में दोहरा शतक जड़ने के बाद पृथ्वी शॉ का बड़ा बयान, चयनकर्ताओं पर लगाया ये आरोप

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 10 August 2023 at 17:32 IST