PSL 2025 Live Streaming In India: IPL से पंगा लेने आ रहा पाकिस्तानी टी20 लीग, भारत में कब और कहां देखें लाइव?
PSL 2025: वैसे तो IPL की तुलना में PSL की लोकप्रियता बहुत कम है, लेकिन क्रिकेट फैंस को टी20 का डबल मजा देखने को मिलेगा।
PSL 2025 Timing and Live Streaming In India: दुनियाभर के क्रिकेट फैंस फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के रोमांच में खोए हुए हैं। इसी बीच अब पाकिस्तान की टी20 लीग पीएसएल दस्तक देने को तैयार है। शुक्रवार, 11 अप्रैल से PSL 2025 का आगाज होने वाला है। ये टूर्नामेंट 11 अप्रैल से लेकर 18 मई तक खेला जाएगा। वैसे तो IPL की तुलना में PSL की लोकप्रियता बहुत कम है, लेकिन क्रिकेट फैंस को टी20 का डबल मजा देखने को मिलेगा।
PSL 2025 के ओपनिंग मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड का सामना लाहौर कलंदर्स से होगा। बता दें कि शादाब खान की टीम इस्लामाबाद पीएसएल की डिफेंडिंग चैंपियन है, जिन्होंने PSL 2024 के फाइनल में मुल्तान सुल्तान्स को 2 विकेट से हराया था।
PSL 2025 की टाइमिंग
भारत में PSL 2025 के मैच दोपहर में 2:30 बजे और रात के मुकाबले 8:30 बजे से शुरू होंगे। दिलचस्प बात ये है कि इसी समय आईपीएल 2025 का मैच भी चलता रहेगा, जिससे पाकिस्तानी टी20 लीग को भारी नुकसान हो सकता है।
PSL 2025 का शेड्यूल
11 अप्रैल – इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम लाहौर कलंदर्स, रात 8:30 बजे
12 अप्रैल – पेशावर जाल्मी बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स (दोपहर 2:30 बजे)
12 अप्रैल – कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तान्स (रात 7:30 बजे)
13 अप्रैल – क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम लाहौर कलंदर्स (रात 8:30 बजे)
14 अप्रैल – इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जाल्मी (रात 8:30 बजे)
15 अप्रैल – कराची किंग्स बनाम लाहौर कलंदर्स (रात 8:30 बजे)
16 अप्रैल – इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तान्स (रात 8:30 बजे)
18 अप्रैल – कराची किंग्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स (रात 8:30 बजे)
19 अप्रैल – पेशावर जाल्मी बनाम मुल्तान सुल्तान्स (रात 8:30 बजे)
20 अप्रैल – कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (रात 8:30 बजे)
21 अप्रैल – कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी (रात 8:30 बजे)
22 अप्रैल – मुल्तान सुल्तांस बनाम लाहौर कलंदर्स (रात 8:30 बजे)
23 अप्रैल - मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (रात 8:30 बजे)
24 अप्रैल - लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी (रात 8:30 बजे)
25 अप्रैल – क्वेटा ग्लैडियेटर्स बनाम कराची किंग्स (रात 8:30 बजे)
26 अप्रैल – लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तान्स (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
27 अप्रैल – क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम पेशावर जाल्मी (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
29 अप्रैल – क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तान्स (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
30 अप्रैल – लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
1 मई – मुल्तान सुल्तान्स बनाम कराची किंग्स (भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे)
1 मई – लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे)
2 मई – पेशावर जाल्मी बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
3 मई – क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
4 मई – लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
5 मई – मुल्तान सुल्तान्स बनाम पेशावर जाल्मी (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
7 मई – इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
8 मई – पेशावर जाल्मी बनाम कराची किंग्स (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
9 मई – पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
10 मई – मुल्तान सुल्तान बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
10 मई – इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम कराची किंग्स (भारतीय समयानुसार रात बजे)
13 मई – क्वालीफायर (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
14 मई – एलिमिनेटर 1 (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
16 मई- एलिमिनेटर 2 (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
18 मई – फाइनल (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
भारत में किस चैनल पर देखें PSL 2025?
सोनी स्पोर्ट्स के पास भारत में PSL के प्रसारण अधिकार हैं, इसलिए प्रशंसक मैचों को लाइव देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स का रुख कर सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग के मामले में, फैनकोड के पास भारत में स्ट्रीमिंग अधिकार हैं, और मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
इसे भी पढ़ें: ये मेरा मैदान है... KL Rahul ने छाती ठोककर किया ऐलान, देखते रह गए कोहली, RCB को हराने के बाद जश्न का VIDEO वायरल
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 11 April 2025 at 17:04 IST