अपडेटेड 12 March 2026 at 23:56 IST

T20 World Cup: अगला टी20 वर्ल्ड कप कब और किस देश में खेला जाएगा, कितनी टीमें होंगी शामिल? जानें पूरी डिटेल्स

Next T20 World Cup 2028: भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद अब नजरें अगले टी20 वर्ल्ड कप 2028 पर होगा। आइए जान लेते हैं अलग टी20 कप कब और कहां खेला जाएगा।

Follow :  
×

Share


अगला टी20 वर्ल्ड कप कब और किस देश में खेला जाएगा? | Image: Social media

Next t20 world cup 2028: भारत ने टी20 में वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद न केवल एक टूर्नामेंट का समापन किया है, बल्कि लगातार दो बार खिताब जीतकर एक नया इतिहास रच दिया। टीम इंडिया की नजर अब हैट्रिक जीत पर होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न अब भी भारत में गूंज रहा है। टीम इंडिया अभी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत का जश्न माना ही रही है कि अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें आगामी 2028 आईसीसी टी20 विश्व कप पर टिक गई है। आइए जान लेते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप का 11वां एडिशन कब और कहां होगा।

टी20 वर्ल्ड कप कहां खेला जाएगा?

टी20 वर्ल्ड कप प्रशंसकों के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि टी20 वर्ल्ड कप 2028 की मेजबानी इस बार संयुक्त रूप से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को सौंपी गई है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में टी20 वर्ल्ड कप का 11वां एडिशन खेला जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप कब से खेला जाएगा?

टी20 वर्ल्ड कप 2028 के शेड्यूल के मुताबिक यह टूर्नामेंट 21 अक्टूबर 2028 से शुरू होकर 19 नवंबर 2028 तक खेला जाएगा। साल 2022 के बाद ऑस्ट्रेलिया दूसरी बार टी20 विश्व कप इवेंट की मेजबानी करेगा। वहीं, न्यूजीलैंड  के लिए यह एक ऐतिहासिक पल होगा, क्योंकि वह पहली बार आईसीसी टी20 विश्व कप के मैचों की मेजबानी करेगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2028 में 20 टीमें लेंगी हिस्सा

बताया जा रहा है कि आईसीसी ने 2024 में शुरू किए गए 20 टीम फॉर्मेट को बरकरार रखा है। यानि टी20 वर्ल्ड कप 2028 में भी 20 टीमें शामिल होंगी। ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप के मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG), सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG), एडिलेड ओवल और पर्थ का ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, न्यूजीलैंड में ऑकलैंड का ईडन पार्क, वेलिंगटन का स्काई स्टेडियम और क्राइस्टचर्च का हेगले ओवल मैदान में खेला जाएगा।

12 टीम की टी20 विश्व कप 2028 में जगह पक्की

इस साल यानी 2026 में जिन आठ टीमों ने सुपर 8 में अपनी जगह बनाई थी, उनकी जगह अगले विश्व कप में पक्की हो गई है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड तो इसके होस्ट हैं, इसलिए उनकी जगह तो पहले से ही पक्की है। इसमें भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के नाम शामिल हैं। वहीं, 8 टीमें के लिए रिजनल क्वालीफायर होंगे, जो टीमें जीतकर आएंगी वो टी20 विश्व कप 2028 में खेलती हुई नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें: The Hundred 2026 Auction: SRH की मालकिन काव्या मारन ने इस पाकिस्तानी स्पिनर को खरीदा... इतने करोड़ में लगाई बोली
 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 12 March 2026 at 23:56 IST