Team India: जिम्बाब्वे फतह के बाद टीम इंडिया की अगली सीरीज कब और कहां? नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
Team India Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे में सीरीज फतह करने के बाद अगली सीरीज के लिए तैयार है। अपने अगले पड़ाव में टीम इंडिया श्रीलंकाई जमीन पर कदम रखेगी।
- खेल समाचार
- 2 min read
Team India Schedule: टीम इंडिया करीब एक महीने में तीन देशों में सीरीज खेल चुकी है। सबसे पहले आयरलैंड, उसके बाद इंग्लैंड और अंत में जिम्बाब्वे शामिल रहे। जिम्बाब्वे में 3 मैचों की टी20 सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया अगली मिशन के लिए तैयार है। अब टीम इंडिया उपमहाद्वीप में वापसी करेगी और अपनी अगली सीरीज श्रीलंका में खेलेगी, जहां दोनों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। हालांकि, टेस्ट सीरीज के लिए अभी तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है।
श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया
जिम्बाब्वे में टी20 सीरीज फतह करने के बाद टीम इंडिया का अगला दौरा श्रीलंका का है, जहां दोनों देशों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से लेकर 19 अगस्त तक गॉल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच मैच 23 से लेकर 27 अगस्त के बीच कोलंबो में खेला जाएगा।
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कब होगा?
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। हालांकि, बताया जा रहा है भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) मंगलवार, 28 को टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है। कयास लगाया जा रहा है कि इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ी नजर आ सकते हैं, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी इस सीरीज से पहले ही बाहर है।
श्रीलंका के बाद टीम इंडिया का दौरा कब?
श्रीलंका दौरे के बाद टीम इंडिया तीन वनडे के अलावा, पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगी। दोनों के बीच पहले 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में वनडे का आगाज होगा। उसके बाद दूसरा 20 सितंबर और तीसरा 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद 9 अक्टूबर से लेकर 17 अक्टूबर के बीच टी20 मुकाबला खेला जाएगा।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 27 July 2026 at 16:20 IST