अपडेटेड 26 February 2026 at 18:33 IST
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, भारत सेमीफाइनल में?
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला गया। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच आसानी से 9 विकेट से जीत लिया है। दक्षिण अफ्रीका की जीत के बाद भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता आसान हो गया है।
T20 World Cup 2026: गुरुवार, 26 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का सबसे रोमांचक और अहम मुकाबला वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक और अहम मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने आसानी से 16.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर आसानी से 177 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग आसान हो चुका है।
एडेन मार्कराम ने खेली शानदार पारी
वेस्टइंडीज के 177 रन के लक्ष्य को हासिल करने में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 82 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और 4 लंबे-लंबे छक्के लगाए। वहीं, क्विंटन डी कॉक 24 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 47 रन की पारी खेली।
जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड की पारी हुई बेकार
इस मैच में जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने शानदार पारी खेली। इस मैच में जेसन होल्डर 31 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 49 रन बनाए। वहीं, रोमारियो शेफर्ड 37 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 52 रन की पारी खेली, हालांकि, दोनों की पारी हार से नहीं बचा सकी।
भारत सेमीफाइनल में?
अब सवाल उठता है कि वेस्टइंडीज के हराने के बाद क्या भारत आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। ऐसे में इस सवाल का जवाब है-हां। अगर भारत अपना दोनों मैच यानी भारत बनाम जिंबाब्वे (आज। 26 फरवरी) और भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच (1 मार्च) जीत लेता है, तो आसानी से भारत सेमीफाइनल में पहुंच सकता है।
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 26 February 2026 at 18:20 IST