अपडेटेड 11 December 2021 at 13:33 IST

'Virushka' Marriage Anniversary: विराट-अनुष्का की शादी के पूरे हुए 4 साल; सोशल मीडिया पर फैंस ने शेयर किए तस्वीर

Virat Kohli-Anushka Sharma Marriage Anniversary: भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की शादी के 4 साल पूरे हो गए हैं।

Follow :  
×

Share


PC: Anushka Sharma/ Instagram | Image: self

Virat Kohli-Anushka Sharma Marriage Anniversary: भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की शादी के 4 साल पूरे हो गए हैं। सोशल मीडिया पर 'विरुष्का' (Virushka) के नाम से मशहूर खूबसूरत जोड़ी ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली में सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी के चौथे सालगिरह पर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपने पोस्ट के जरिए लोकप्रिय कपल को बधाई संदेश भेज रहे हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लिए ये सालगिरह इसलिए भी खास है क्योंकि इसी साल दोनों एक बेटी के माता-पिता बने हैं। 

विराट-अनुष्का की शादी की चौथी सालगिरह पर फैंस का रिएक्शन 

इससे पहले, अनुष्का शर्मा ने इस खास दिन पर अपने पति विराट कोहली के लिए एक स्पेशल नोट लिखा कि वो किसी भी ऐसे व्यक्ति को नहीं जानती जो, विराट कोहली की तरह मुश्किल वक्त में भी खुद पर यकीन कर खुद को उठा सके। बता दें कि हाल ही में बीसीसीआई ने वनडे फॉर्मेट में विराट कोहली को कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को कप्तान नियुक्त करने का फैसला किया है। हालांकि कोहली टेस्ट क्रिकेट में भारत की कप्तानी करते रहेंगे। उनके अंदर टीम इंडिया ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 39 टेस्ट जीत दर्ज कर चुकी है। 

यह भी पढ़ें - Virat Kohli Captaincy: किस वजह से छीनी विराट कोहली से ODI की कप्तानी? सौरव गांगुली ने किया खुलासा

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 11 December 2021 at 13:33 IST