अपडेटेड 17 February 2024 at 20:16 IST

Ind vs Eng: 'दे दना दन', यशस्वी जायसवाल ने अंग्रेजों की लगाई वॉट तो सहवाग ने यूं थपथपाई पीठ

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में शानदार शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल की जमकर तारीफ की जा रही है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने उनकी प्रशंसा की है।

Follow :  
×

Share


भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग | Image: BCCI

Virender Sehwag Praises Yashasvi Jaiswal after his Brilliant Century Against England in 3rd Test: भारत और इंग्लैंड (Ind vs Eng) के बीच तीसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन खत्म हो गया है और भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 196 रन बना लिए हैं। इसी के साथ भारत के पास अब 322 रन की मजबूत लीड हो गई है।

मैत के तीसरे दिन शनिवार, 17 फरवरी को भारतीय गेंदबाजों ने तो घातक गेंदबाजी की ही, लेकिन बल्लेबाज भी जमकर बरसे। खासतौर पर युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) चमके। जायसवाल ने एक बार फिर अंग्रेजों को धोया और शतक जड़ डाला। जायसवाल ने इंग्लैंड टीम की वॉट लगाई तो पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने खास अंदाज में यशस्वी (Yashasvi) की पीठ थपथपाई।

सहवाग ने जमकर की यशस्वी की तारीफ 

वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की जमकर तारीफ की। सहवाग (Sehwag) ने पोस्ट करते हुए लिखा-

यशस्वी जयसवाल का बैक टू बैक शतक। स्पिनरों के साथ वैसा ही व्यवहार करो, जैसा उनके साथ किया जाना चाहिए। दे दना दन।

यशस्वी का जबरदस्त फॉर्म जारी 

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की इस टेस्ट सीरीज में यशस्वी का जबरदस्त फॉर्म जारी है। वो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले मैच में दोहरा शतक जड़ने के बाद इस मैच में उन्होंने शतक जड़ा है। ये उनके टेस्ट करियर का तीसरा शतक है। बाएं हाथ के ओपनर जायसवाल ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को शानदार शतक जड़ा। जायसवाल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी लगाई। जायसवाल ने 9 चौकों और 5 छक्कों के दम पर अपना तीसरा टेस्ट शतक पूरा किया है। उनकी इस जानदार पारी की बदौलत भारत भी बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा है। लीड 300 के पार पहुंच गई है। 

जायसवाल ने रचा कीर्तिमान 

यशस्वी जायसवाल बेशक शतक बनाकर कमर में दर्द की वजह से मैदान छोड़कर चले गए हैं, लेकिन उन्होंने एक शानदार कीर्तिमान अपने नाम किया है। बता दें कि यशस्वी वीरेंद्र सहवाग और संजय मांझरेकर के साथ टेस्ट में सबसे तेज 3 शतक जड़ने वाले सातवें संयुक्त भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। औसत की बात करें तो पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सहवाग ने 13 पारियों में 3 शतक जड़े थे और तब उनका औसत 53.21 था, जबकि यशस्वी ने 13 पारियों में तीसरा शतक 62.25 के औसत के साथ जड़ा है। 

ये भी पढ़ें- धरती के स्वर्ग पहुंचे क्रिकेट के भगवान, सचिन तेंदुलकर ने परिवार संग यूं बिताया कश्मीर में समय

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 17 February 2024 at 19:16 IST