IPL 2023 का गुस्सा WTC Final में निकालेंगे कोहली! तस्वीर देख टेंशन में आ जाएंगे कंगारू
WTC में आग उगलेंगे विराट कोहली, नेट्स पर जमकर बहा रहे पसीना, देखें तस्वीरें
आईपीएल 2023 (IPL 2023) से बाहर होने के बाद से विराट कोहली (Virat Kohli) ने अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए कमर कस ली है। आईपीएल लीग के आखिरी मुकाबले में कोहली के शतक जड़ने के बावजूद आरसीबी (RCB) को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन कोहली ने इस हार का अफसोस नहीं मनाया और लीग के अगले दिन से ही डब्लयूटीसी (WTC Finals 2023) की तैयारियों में जुट गए। सोशल मीडिया पर विराट कोहली की प्रैक्टिस सेशन की कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।
ऑस्ट्रेलिया और भारत (IND vs AUS) की टीमें 7 जून को आमने-सामने होंगी। विराट की फॉर्म ऑस्ट्रेलिया के सामने दीवार बन सकती है। आईपीएल (IPL) में कोहली के बल्ले की आग देख कंगारू टीम उन्हें टारगेट करना चाहेगी। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी कोहली ने एक पहाड़ जैसी पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को विकेट के लिए तरसा दिया था।
आईपीएल में कोहली की फॉर्म की बात करें तो इस सीजन वह काफी आक्रामक नजर आए हैं। विराट ने एक के बाद एक फिफ्टी लगाई, उसके आरसीबी के लिए बैक-टू-बैक सेंचुरी लगाकर कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए। उनके बल्ले से 6 अर्धशतक जबकि 2 ताबड़तोड़ शतकीय पारियां देखने को मिली। हालांकि, कोहली आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचाने में कामयाब नहीं हो सके। लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि फाइनल में कोहली की फॉर्म कंगारुओं के लिए मुसीबत बन सकती है। रन मशीन ने सोशल मीडिया पर अपनी 2 फोटो शेयर की, जिसमें से एक में कोहली नेट्स में प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं।
इसी साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली ने अपनी टेस्ट क्रिकेट के शतकों के सूखे को खत्म करते हुए 364 गेंद में 15 चौकों की मदद से 186 रन बनाए थे। ऐसे में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में फैंस विराट कोहली से एक बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 27 May 2023 at 21:44 IST