Virat Kohli ने फिर लिया ब्रेक, इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट से बाहर, जानें वजह
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती 2 मैचों में खेलते नजर नही आएंगे।
- खेल समाचार
- 3 min read
Virat Kohli take Break From IND vs ENG first 2 Match: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती 2 मैचों में खेलते नजर नही आएंगे। क्या है इसके पीछे की वजह, आइए जानते हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए BCCI ने शुरुआती दो मुकाबलों के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड रिलीज किया था। जिसमें टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम था। लेकिन आज विराट कोहली ने अपने कुछ निजी कारणों की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों से छुट्टी मांगी है।
विराट कोहली नही होंगे इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट न खेलने के पीछे का कारण
बोर्ड ने बताया कि विराट ने कप्तान रोहित शर्मा, टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं से बात की है और इस बात पर जोर दिया है कि देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, लेकिन कुछ व्यक्तिगत स्थितियों के कारण उनकी उपस्थिति वहां जरूरी है।
बीसीसीआई ने कहा कि उनके फैसले का सम्मान करते हुए स्टार खिलाड़ी को सपोर्ट करते हैं। टेस्ट सीरीज में बाकी खिलाड़ियों की क्षमता के ऊपर पूरा भरोसा है। बीसीसीआई मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करता है कि वे इस दौरान विराट कोहली की गोपनीयता का सम्मान करें और उनके निजी कारणों को लेकर अटकलें लगाने से बचें। फैन्स को आगामी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का सपोर्ट करने की तरफ ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।
कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 से भी लिया था ब्रेक
विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबलों से भी ब्रेक लिया था। किंग कोहली ने उस वक्त भी अपने निजी कारणों का हवाला देते हुए BCCI से छुट्टी मांगी थी।
इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए जो बीसीसीआई ने टीम इंडिया का स्क्वॉड रिलीज किया था
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आवेश खान।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 22 January 2024 at 16:06 IST