पंजाबी गाना, खचाखच भीड़ और डांस स्टेप... करण औजला संग विराट कोहली के मूव ने मचाई धूम, कूल अंदाज से लूट ली महफिल- VIDEO
विराट कोहली ने पंजाबी सिंगर करण औजला संग गुनगुनाकर पूरी महफिल ही लूट ली। इस दौरान वो खुद को डांस करने से भी नहीं रोक पाए। इस क्लिप ने हर किसी का दिल जीत लिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read
Virat Kohli: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को कौन नहीं जानता? उनकी फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्त है कि लिस्ट कभी खत्म ही नहीं होती। फैंस बल्लेबाजी के साथ-साथ उनके कूल अंदाज को भी खूब पसंद करते हैं। इसी क्रम में उनका एक नया वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कोहली न सिर्फ पंजाबी सिंगर करण औजला के गानों पर झूम रहे हैं, बल्कि उनके साथ गाते हुए भी दिखाई दिए। पलक झपकते ही वायरल हुई इस क्लिप ने फैंस को पूरी तरह दीवाना बना दिया है।
दरअसल, कोहली ने गुरुग्राम में अपने ब्रांड 'One8' लॉन्च किया। इस खास मौके पर रविवार, 21 जून की रात द्वारका एक्सप्रेसवे के इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में एक शानदार इवेंट रखा गया था, जिसमें पंजाबी गायक करण औजला ने अपने गानों से समां बांध दिया।
खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए कोहली
इस दौरान विराट कोहली का एक अलग ही रूप देखने को मिला। करण औजला के गाने सुन वो खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने स्टेज पर ही औजला के गानों को गुनगुनाया और झूमते भी नजर आए। सुपरस्टार क्रिकेटर के इस अंदाज ने सोशल मीडिया पर पूरी लाइमलाइट बटोर ली है।
करण औजला के फैन हैं विराट कोहली
इस इवेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं। कार्यक्रम में विराट कोहली ने खुद को करण औजला का फैन तक बताया। कोहली ने पंजाबी सिंगर से कहा, 'मैं करण औजला का बहुत बड़ा फैन हूं। आप दिल से गाने लिखते हैं और ये बात आपके गानों में साफ झलकती है। आप अपनी कहानी को अपने गानों के जरिए बयां करते हैं, जो काफी खास है।'
'विनिंग स्पीच' सॉन्ग कोहली के लिए क्यों है खास?
उन्होंने आगे कहा, ''विनिंग स्पीच' वो गाना है जिससे मैं सबसे ज्यादा जुड़ाव महसूस करता हूं। ये गाना आपके जीवन के सफर को बयां करता है। लेकिन मुझे इसमें अपनी जिंदगी के सफर की भी काफी समानाताएं नजर आती है। ये गाना मेरे लिए बहुत खास है। मैच खेलने जाने से पहले भी मैं इसे कई बार सुनता हूं।'
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 22 June 2026 at 09:58 IST