Virat Kohli: विराट ने किया सबसे बड़ा खुलासा; टेस्ट क्रिकेट से क्यों लिया अचानक संन्यास? सच्चाई जानकर फैंस रह जाएंगे हैरान

Virat Kohli: विराट कोहली ने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब विराट ने खुद RCB पॉडकास्ट पर बात करते हुए टेस्ट रिटायरमेंट के राज से पर्दा उठाया है।

Follow :  
×

Share


विराट के किया सबसे बड़ा खुलासा; टेस्ट क्रिकेट से क्यों लिया अचानक संन्यास? | Image: Social Media

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट जगत में 'रन मशीन' के नाम से फेमस विराट कोहली का लगभग हर कोई दीवाना होगा। वो जब टेस्ट मैदान पर भी उतरते थे तो स्टेडियम में सिर्फ 'कोहली-कोहली' ही सुनाई देता था, लेकिन 12 मई 2025 को विराट ने एक ऐसा फैसला लिया, जिससे विराट के फैंस का दिल टूट गया। इस दिन विराट के अचानक से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद करीब 1 साल बाद विराट कोहली ने अब RCB पॉडकास्ट पर खुद बताया कि आखिर क्यों टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया। RCB पॉडकास्ट उन्होंने यह कहा कि 'मुझे अपनी अहमियत और काबिलियत साबित करके दिखानी होगी, तो मैं उस माहौल में नहीं रहूंगा।'

विराट के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का सच

दरअसल, RCB पॉडकास्ट पर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा 'मेरा नजरिया बहुत साफ है। अगर मैं उस माहौल में कोई अहम योगदान दे सकता हूं जिसका मैं हिस्सा हूं और अगर उस माहौल को भी लगता है कि मैं कोई अहम योगदान दे सकता हूं तो मैं खेलना जारी रखूंगा। लेकिन, अगर मुझे यह महसूस कराया जाता है कि मुझे अपनी काबिलियत और अहमियत साबित करने की जरूरत है, तो मैं उस जगह पर नहीं हूं। क्योंकि मैं अपनी तैयारी को लेकर पूरी तरह ईमानदार हूं।'

विराट ने बताया अपने खेल को कैसे देखता हूं

पॉडकास्ट में विराट कोहली ने आगे कहा ‘मैं इस बात को लेकर ईमानदार हूं कि मैं खेल को कैसे देखता हूं। जब मैं खेलने के लिए मैदान पर उतरता हूं, तो मैं बस अपना सिर झुकाकर अपना काम करता हूं। मैं कड़ी मेहनत करता हूं। मैं भगवान का बहुत शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मेरे पूरे क्रिकेट करियर के दौरान मुझे इतना कुछ दिया है।’

बॉर्डर गावस्कर आखिरी ट्रॉफी

किंग कोहली ने आखिरी बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। सीरीज विराट के लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत खराब रही। विराट 9 पारियों में केवल 190 रन बना सके थे। आपको बता दें कि विराट के बाद रोहित शर्मा ने भी 7 मई, 2025 को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 

IPL 2026 में विराट शानदार फॉर्म में

विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार फॉर्म मे चल रहे हैं। इस समय वो ऑरेंज कैप की रेस में भी है। कोहली ने आईपीएल 2026 में अभी तक 12 मैचों में 484 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं।

ये भी पढ़ें: Virat Kohli: ‘अब इंडिया के लिए थोड़ी खेलना है...', विराट कोहली के वायरल वीडियो से मची सनसनी-VIDEO

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 15 May 2026 at 19:42 IST