अपडेटेड 17 March 2024 at 11:14 IST

Virat Kohli: बेटे के जन्म के बाद बदल गए विराट? दो महीने बाद भारत लौटे तो वायरल हुआ पहला रिएक्शन

Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भारत लौट लाए हैं। जी हां, आईपीएल 2024 से पहले RCB फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

Follow :  
×

Share


लंदन से भारत लौटे विराट कोहली | Image: x

Virat Kohli News: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भारत लौट लाए हैं। जी हां, आईपीएल 2024 से पहले RCB फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इसके साथ ही उन अटकलों पर भी विराम लग गया है जिसमें बताया जा रहा था कि कोहली IPL 2024 की शुरुआती 1-2 मैच मिस कर सकते हैं। हाल ही में विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया। दंपति ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को इस बात की जानकारी दी थी। बेटे अकाय के जन्म के बाद भारतीय फैंस इस बात का इंतजार कर रहे थे कि विराट कोहली फिर कब मैदान में वापसी करेंगे।

बेटे के जन्म से पहले विराट कोहली ने बीसीसीआई से छुट्टी मांगी थी। भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में उन्होंने ब्रेक लिया था। वो अनुष्का शर्मा के साथ लंदन में थे। दो महीने बाद वो भारत लौट आए हैं। इस बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो बिल्कुल बदले-बदले नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस बोल रहे हैं कि लगता है अकाय के जन्म होने के बाद विराट का अंदाज बदल गया है।

भारत लौटे विराट का पहला रिएक्शन देखा क्या?

विराट कोहली के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। लेकिन पिछले दो महीने से किंग कोहली ना तो मैदान पर दिखे और ना ही उनके बारे में अधिक जानकारी मिली। सबको इंतजार था कि वो लंदन से कब वापस लौटेंगे। रविवार को सुबह-सुबह जब वो एयरपोर्ट पर दिखे तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस बीच विराट कोहली का अंदाज भी बदला-बदला लगा। आम तौर पर वो एयरपोर्ट पर किसी से बातचीत करते नहीं दिखते थे, लेकिन इस बार नजारा कुछ और था।

जब पैपराजी ने विराट कोहली से पूछा कि आप कैसे हो तो उन्होंने उनसे बातचीत की और कहा कि मैं ठीक हूं। ब्लैक टीशर्ट और व्हाइट जींस पहने कोहली ने एयरपोर्ट पर मौजूद फैंस के साथ थोड़ी बातचीत की और उन्हें फोटो खींचने का पूरा मौका दिया। विराट का ये अंदाज देख फैंस बेहद खुश है और वो उन्हें जल्द मैदान पर देखने के लिए बेकरार हैं।

IPL 2024 में दिखेंगे विराट कोहली

दो महीने से क्रिकेट मैदान से दूर रहने के बाद विराट कोहली वापसी के लिए तैयार हैं। आईपीएल 2024 में वो RCB के लिए धूम मचाते दिखेंगे। मेगा इवेंट के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। ये धमाकेदार मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: IPL 2024 से पहले गौतम गंभीर ने KKR खिलाड़ियों को क्यों चेताया? कहा- 'ये मत समझना मैं...'


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 17 March 2024 at 11:14 IST