'आप नंबरों के लिए इतने लंबे समय तक...', वनडे में 15,000 रन पूरे कर क्या बोले विराट कोहली? कप्तान गिल के लिए भी पढ़ें कसीदे

रविवार को टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे मुकाबले में 8 विकेट से धूल चटाई। इस मुकाबले में किंग होहली और कप्तान गिल ने शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं, कोहली वनडे में 15 हजार रन बनने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

वनडे में 15,000 रन पूरे कर क्या बोले विराट कोहली? कप्तान गिल के लिए भी पढ़ें कसीदे | Image: BCCI

रविवार, 27 सितंबर को टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया, जिसे भारत ने आसानी से 8 विकेट से मैच को जीत लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

इस मुकाबले में जहां एक तरफ कप्तान शुभमन गिल ने शानदार 110 रनों की पारी खेली, तो वहीं विराट कोहली ने नाबाद 139 रनों की पारी खेली। इस दौरान विराट वनडे में 15,000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी भी बना गए। अब उनसे आगे महान सचिन तेंदुलकर हैं। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शतकीय पारी और 15 हजार रन का आंकड़ा पार करने के बाद विराट ने बताया कि मैं खुशकिस्मत हूं कि इतने लंबे समय से इस पोजीशन पर हूं, और इस बड़े नंबर को एक और जीत तक पहुंचाना काफी खास है।

वनडे 15 रन बनाने के बाद क्या बोलें विराट कोहली?

वनडे 15 रन बनाने के बाद विराट कोहली ने कहा 'अगर आप इसे नंबरों के नज़रिए से देखें, तो यह एक बड़ा नंबर है। लेकिन मकसद आसान है: मुश्किल हालात से टीम को जिताना। मैंने इतने सालों में यही करने की कोशिश की है। आप इतने लंबे समय तक तभी खेल सकते हैं जब आप टीम को जिताना चाहते हों।

आप नंबरों की तलाश में लंबे समय तक नहीं खेल सकते। अगर आपको नंबर मिल जाते हैं, तो आप मुख्य मकसद से समझौता कर लेंगे। मैं खुशकिस्मत हूं कि इतने लंबे समय से इस पोजीशन पर हूं, और इस बड़े नंबर को एक और जीत तक पहुंचाना काफी खास है।"

कप्तान गिल के लिए भी पढ़ें कसीदे

कोहली ने कहा कि वह गिल को 2019 में इंडिया में डेब्यू के समय से जानते हैं और उनके साथ "खुले दिल और मस्ती भरा रिश्ता" था। उन्होंने गिल की बैटिंग स्किल्स की भी तारीफ़ की और कहा कि बैटिंग करते समय उन्हें युवा कप्तान को ज़्यादा कुछ बताने की ज़रूरत नहीं थी और गिल की लीडरशिप पोजीशन खेल के प्रति उनके "सही नज़रिए" को दिखाती है।

उनमें (गिल में) बेहतरीन स्किल है

विराट ने कहा '"वह लीडरशिप की भूमिका में हैं। मैं भी उस दौर से गुज़र चुका हूँ और अब एक सीनियर खिलाड़ी हूँ। जब सभी सीनियर और लीडर मुस्कुराते हैं और माहौल को हल्का-फुल्का रखते हैं, तो हर कोई रिलैक्स्ड महसूस करता है क्योंकि हम पर कोई दबाव नहीं होता।

हम अक्सर मैचों के बारे में बात नहीं करते, बल्कि इधर-उधर की बातें करते रहते हैं। हम दोनों जानते हैं कि क्या करना है। कभी-कभी, अपने अनुभव के आधार पर मैं भी कुछ सुझाव दे सकता हूँ। फील्डिंग के दौरान हम एक-दूसरे से आइडिया शेयर करते हैं, लेकिन बैटिंग करते समय उन्हें ज़्यादा कुछ कहने की ज़रूरत नहीं पड़ती। उनमें बेहतरीन स्किल है।

मुझसे पूछा गया था कि उनके साथ बैटिंग करना कैसा लगता है; मैंने कहा कि उनके टीम की कप्तानी करने की एक वजह है: वह यह कि खेल को देखने का उनका नज़रिया सही है और वह टीम को जीत दिला सकते हैं।" बता दें कि बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विराट ने ये सब कहा है।

September 28, 2026

पहले वनडे का पूरा लेखा-जोखा

मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला किया। जॉन कैंपबेल (60 गेंदों में 62 रन, छह चौके और तीन छक्के) और जस्टिन ग्रीव्स (108 गेंदों में 101 रन, 12 चौके) के बीच 135 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप और आमिर जांगू (43 गेंदों में नाबाद 58 रन, सात चौके और एक छक्का) की शानदार हाफ़-सेंचुरी की बदौलत वेस्टइंडीज़ ने 50 ओवर में 298/7 रन बनाए।

इसके बाद रोहित शर्मा 35 गेंदों में 32 रन और कप्तान शुभमन गिल के बीच 74 रनों की पार्टनरशिप ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। गिल ने विराट के साथ मिलकर 151 रनों की शानदार पार्टनरशिप की, उन्होंने 108 गेंदों में 110 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल था। विराट (88 गेंदों में नाबाद 139 रन, 10 चौके और नौ छक्के) और ऋतुराज गायकवाड़ (नाबाद 13 रन) ने भारत को जीत दिलाई और टीम ने आठ विकेट से मैच अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें: IND vs WI ODI: विराट कोहली ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के 19 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त, 15000 रन पूरे किए
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 28 September 2026 at 16:36 IST