अपडेटेड 7 August 2023 at 18:50 IST
आखिर क्यों वायरल हो रहा विराट कोहली और तमन्ना भाटिया का पुराना VIDEO? फैंस बोले- 'अनुष्का भाभी संभाल लो...'
विराट कोहली और तमन्ना भाटिया का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसपर मजे ले रहे हैं।
विराट कोहली (Virat Kohli) क्रिकेट के मैदान के बाहर भी सुर्खियां बटोरने के मामले में सबसे आगे रहते हैं। उनकी बैटिंग से लेकर स्टाइल तक को फैंस खूब पसंद करते हैं। पूर्व भारतीय कप्तान फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज का हिस्सा हैं। इस बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है जिसमें वो बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) के साथ नजर आ रहे हैं।
खबर से जुड़ी 3 अहम बातें
- विराट कोहली का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- तमन्ना भाटिया के साथ ऐड करते दिखे विराट
- फैंस ने मजे लेते हुए अनुष्का शर्मा को दी नसीहत
तमन्ना भाटिया-विराट कोहली का पुराना वीडियो वायरल
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के बॉलीवुड दिवा अनुष्का शर्मा से शादी करने से पहले कुछ मॉडलों और अभिनेत्रियों के साथ डेटिंग की अफवाह थी। एक टीवी विज्ञापन के लिए साथ काम करने के बाद ये अटकलें तेज हो गई थी कि विराट तमन्ना भाटिया के साथ डेटिंग कर रहे हैं। यह भी बताया गया कि वे अज्ञात कारणों से अलग हो गए। हालांकि, विराट कोहली ने कभी भी तमन्ना के साथ अपने रिश्ते के बारे में सार्वजनिक रूप से नहीं बताया।
अब, जब तमन्ना भाटिया ने खुलासा किया है कि वो अभिनेता विजय वर्मा को डेट कर रही हैं, तो 'लस्ट स्टोरीज 2' की अभिनेत्री के साथ विराट की फ़्लर्टिंग की एक पुरानी विज्ञापन क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और स्टार खिलाड़ी के मजे लेते हुए उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को नसीहत दे रहे हैं।
फैंस ने लिए विराट कोहली के मजे
एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में अनुष्का शर्मा को सलाह देते हुए कह दिया कि आपको अपने पति की गतिविधियों का ध्यान रखने की जरूरत है। एक फैन ने कमेंट किया, "अनुष्का भाभी, विराट भाई को संभाल लो।" एक अन्य ने अनुष्का को टैग करते हुए लिखा, 'देखिए यहां क्या हो रहा है।'
विराट कोहली की इस पुराने वीडियो पर भले ही फैंस मजे ले रहे हों लेकिन अनुष्का शर्मा के साथ उनके रिश्ते को लेकर कभी कोई सवाल नहीं उठे। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आते हैं। विराट ने दिसंबर 2017 में अनुष्का से शादी की और 21 जनवरी को उनके पहले बच्चे का जन्म हुआ।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 7 August 2023 at 18:47 IST