अपडेटेड 30 December 2025 at 17:48 IST

IND vs NZ ODI: खतरनाक फॉर्म में हैं विराट कोहली, न्यूजीलैंड के 6 फीट 5 इंच वाले तूफानी गेंदबाज की होगी अग्नि परीक्षा, जानिए रिकॉर्ड

IND vs NZ ODI: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला था। अब जनवरी में होने वाली न्यूजीलैंड से तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी उनका बल्ला जमकर बोलने वाला है, क्योंकि कीवियों के खिलाफ विराट का शानदार रिकॉर्ड हैं।

Follow :  
×

Share


खतरनाक फॉर्म में हैं विराट कोहली, न्यूजीलैंड के 6 फीट 5 इंच वाले तूफानी गेंदबाज की होगी अग्नि परीक्षा | Image: social media

IND vs NZ ODI: भारतीय टीम में रन मशीन के नाम से फेमस विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। हालांकि, विराट अब सिर्फ वनडे मैच ही खेलते हैं, लेकिन वनडे में उनका बल्ला जमकर बोल रहा है। बीते दक्षिण अफ्रीका सीरीज में विराट ने शानदार लगातार तो मैचों में 2 शतक और तीसरे में अर्धशतक जड़ा था। विजय हजारे ट्रोपी में भी शानदार फॉर्म में दिखें।
विराट कोहली 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज करने के लिए एकदम तैयार है। भारत बनाम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज है। हालांकि, अभी तक भारत ने इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान नहीं है, लेकिन विराट जरूर टीम का हिस्सा होंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट का रिकॉर्ड भी शानदार है। कीवी टीम जनवरी में भारत आने वाली है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट का रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है। विराट में न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी तक 33 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 मैचों में विराट ने शानदार छह शतकीय पारी और नौ अर्धशतक भी लगाए हैं। विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ करीब 96 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का बेस्ट स्कोर 154 हैं। ऐसे में उम्मीद लगाया जा रहा है कि न्यूजीलैंड सीरीज में विराट का बल्ला एक बार फिर गरज सकता है।

न्यूजीलैंड की टीम में 6 फीट 5 इंच वाला तूफानी गेंदबाज

3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए एक तरफ भारत ने अभी टीम का ऐलान नहीं किया है, तो वहीं न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में 6 फीट 5 इंच के तेज गेंदबाज माइकल रे हैं, जो घातक गेंदबाजी करते हैं। माइकल रे को न्यूजीलैंड के सबसे लंबा खिलाड़ी माना जाता है। हाल में भी उनका टेस्ट में डेब्यू हुआ था, जिसमें 18 ओवर 67 देकर 3 झटके थे।  

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज

पहला वनडे: 11 जनवरी, 2026 –वडोदरा 
दूसरा वनडे: 14 जनवरी, 2026 –राजकोट 
तीसरा वनडे: 18 जनवरी, 2026 – इंदौर

ये भी पढ़ें: 8.75 करोड़ वाले IPL खिलाड़ी को बड़ा झटका, इंग्लैंड ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए किया टीम का ऐलान, नहीं मिली जगह; पूरा स्क्वाड
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 30 December 2025 at 17:42 IST