Virat Kohli: भारत आकर कोहली को सता रही बच्चों की याद, स्पेशल टी-शर्ट पहनकर पहुंचे बैंगलोर
Virat Kohli: विराट कोहली को 17 मार्च की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वह अपनी टीम RCB की तरफ से IPL में खेलेंगे।
- खेल समाचार
- 2 min read
Virat Kohli: मशहूर क्रिकेटर और पूर्व कप्तान विराट कोहली भारत लौट आए हैं। वह अपने बेटे अकाय कोहली के जन्म के लिए लंदन गए थे। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने इंग्लैंड में ही अपनी दूसरी संतान को जन्म दिया। अब किंग कोहली अपने देश वापस लौट चुके हैं और आते ही वह IPL 2024 की तैयारियों में जुट गए।
विराट कोहली को 17 मार्च की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वह अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के लिए लौटे हैं। प्रैक्टिस के लिए वह कल ही मुंबई से सीधा बैंगलोर के लिए निकल गए थे। इस दौरान, उन्होंने एक टी-शर्ट पहनी थी जो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है।
विराट कोहली की टी-शर्ट का बच्चों से कनेक्शन
क्रिकेटर का एयरपोर्ट से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वह अपनी टीम RCB को जॉइन करने के लिए बैंगलोर के लिए रवाना हो चुके हैं। इस दौरान, उन्होंने ब्लैंक पैंट्स के साथ एक कूल सी टी-शर्ट पहनी हुई थी। साथ ही उन्होंने वाइट स्नीकर्स के साथ अपने लुक को पूरा किया। अब फैंस की नजरें उनकी टी-शर्ट पर अटक गई है जिसपर ‘डैड’ लिखा हुआ था।
अब फैंस उनकी इस क्यूट टी-शर्ट को देख पिघल गए हैं। इससे यही साबित होता है कि वह अपने बच्चों वामिका और अकाय को कितना मिस कर रहे हैं। आपको बता दें कि भले ही किंग कोहली भारत वापस लौट आए हो लेकिन उनकी पत्नी अनुष्का और दोनों बच्चें लंंदन में ही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस वहां अपने बच्चों का ख्याल रख रही हैं।
विराट कोहली बने दूसरी बार पापा
विराट कोहली अपने बच्चों की कितनी परवाह करते हैं, ये तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों से ही पता चल जाता है। वह कई बार अपनी तीन साल की बेटी वामिका के साथ तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। एक बार उन्होंने एक फैमिली फोटो शेयर करते हुए भगवान को हर चीज के लिए धन्यवाद भी दिया था।
हाल ही में उनकी लंदन से भी एक फोटो खूब वायरल हुई थी जिसमें वह अपनी लाडली वामिका कोहली को लेकर एक रेस्टोरेंट गए थे। दोनों बाप-बेटी की ये बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आई थी। अब प्रिंस कोहली भी आ गए हैं और फैंस उनकी भी एक झलक पाने के लिए बेकरार हो रहे हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 18 March 2024 at 10:26 IST