अपडेटेड 3 December 2025 at 15:54 IST
IND vs SA: दूसरे वनडे में फिर आग उगल रहा विराट का बल्ला, किंग कोहली और गायकवाड़ की शानदार हाफ सेंचुरी के बाद मजबूत स्थिति में भारत
Virat Kohli: विराट कोहली ने अपने करियर का 76वां अर्धशतक जमा दिया है। रायपुर में खेलेते हुए उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इतिहास रच दिया है। भारत एक विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रहा है।
Virat Kohli: विराट कोहली ने अपने करियर का 76वां अर्धशतक जमा दिया है। रायपुर में खेलेते हुए उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इतिहास रच दिया है। भारत एक विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रहा है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे मैच में टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का फैसला लिया। शुरुआत में जायसवाल और रोहित जल्दी आउट हो गए, लेकिन कोहली और ऋतुराज गायकवाड ने शानदार खेल का नजारा प्रस्तुत किया है। ऋतुराज ने भी शानदार अर्धशतक जमा चुके हैं और क्रीज पर मौजूद हैं। कोहली अभी तक अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्के लगा चुके हैं। वही ऋतुराज ने अभी तक अपनी पारी में पांच चौक और 1 छक्का लगा चुके हैं।
विराट कोहली का शानदार 76 वां अर्धशतक
विराट कोहली ने रचा इतिहास
विराट कोहली ने रायपुर में में इतिहास रचा दिया है। दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे मैच में उन्होंने अपने करियर कर 76वां अर्धशतक जमाया है। अर्धशतक के ममामे लें उन्होंने धोनी से लेकर सौरव गांगुली, सनथ जयसूर्या और ब्रेन लारा जैसे कई दिग्गज खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। हालांकि, सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 96 अर्धशतक लगाए हैं।
भारत एक विशाल स्कोर की तरफ
शुरुआत में जायसवाल और रोहित के आउट होने के बाद विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड ने खेल को अच्छे से संभाला और फिलहाल शानदार खेल रहे हैं। खबर लिखने व्यक्त विराट 68 और ऋतुराज गायकवाड 87 रन पर खेल रहे हैं। फिलहाल, 30.3 ओवर में भारत का स्कोर 211 है। दोनों के बीच अभी तक 150 रनों का पार्टनरशिप हो चुका है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 3 December 2025 at 15:48 IST