अपडेटेड 30 November 2025 at 17:44 IST
Ind vs SA : कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड, बन गए नए 'शतक सम्राट'
Ind vs SA : विराट कोहली ने वनडे में घरेलू मैदान पर 59वां अर्धशतक जड़कर सचिन तेंदुलकर के 58 अर्धशतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानिए इस ऐतिहासिक उपलब्धि के आंकड़े और फैंस की प्रतिक्रियाएं।
Most Centuries In ODI : भारतीय क्रिकेट के 'किंग' विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी काबिलियत का लोहा मनवा लिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में, रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच पर कोहली ने क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया। कोहली ने 52वां वनडे शतक पूरा कर महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।
विराट कोहली अब किसी भी एक फॉर्मेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड महान सचिन तेंदुलकर के नाम था। उन्होंने टेस्ट क्रिक्रेट में सबसे अधिक 51 शतक लगाए हैं। विराट कोहली के टेस्ट में महज 30 शतक हैं। ODI में 52 शतक के साथ विराट कोहली पहले नंबर हैं, जबकी दूसरे नंबर पर 49 शतक के साथ सचिन तेंदुलकर हैं। ये कारनामा विराट ने 306 और सचिन ने 463 मैच में पूरा किया है। इसके साथ ही किंग कोहली के इंटरनेशनल करियर में शतकों की संख्या 83 हो चुकी है।
मैच की शुरुआत भारत के लिए रोमांचक रही। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने की, लेकिन जायसवाल 18 रनों पर नंदे बर्गर का शिकार बन गए। इसके बाद मैदान पर उतरे विराट कोहली ने रोहित के साथ शानदार साझेदारी निभाई। दोनों ने दूसरे सेंचुरी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बनाया, जिसमें रोहित ने 57 रनों की उपयोगी पारी खेली। रोहित के आउट होने के बाद कोहली ने कमान संभाली।
पोंटिंग-तेंदुलकर का तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
विराट कोहली ने इस पारी के साथ ही रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस मैच में कोहली ने 7 छक्के लगाकर रिकी पोंटिंग के 217 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, इस मैच में दो छक्के लगाते ही वह पोंटिंग से आगे निकल गए। अब वनडे फॉर्मेट में विराट कोहली तीन नंबर पर उतरकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
इसके अलावा विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के अर्धशतक का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का घरेलू मैदान में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का विश्व कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया। सचिन ने घरेलू मैदान पर 58 बार अर्धशतक लगाया और कोहली 59वीं बार घरेलू वनडे में 50+ स्कोर कर चुके हैं।
कोहली बने शतक सम्राट
विराट कोहली की पारी का असली जादू तब दिखा जब उन्होंने अपना 52वां शतक पूरा किया। उन्होंने 135 रनों की पारी में 11 चौक्के और 7 छक्के लगाए। कोहली ने हवा में मुट्ठी तानकर अपनी खुशी जाहिर की। विराट कोहली ODI में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
- विराट कोहली - 52 शतक
- सचिन तेंदुलकर - 49 शतक
- रोहित शर्मा - 33 शतक
- रिकी पोंटिंग- 30 शतक
- सनथ जयसूर्या- 28 शतक
- हाशिम अमला- 27 शतक
विराट कोहली का यह शतक सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि एक प्रेरणा है। 2013 में कप्तानी संभालने से लेकर अब तक, कोहली ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। सचिन तेंदुलकर ने 51 शतकों के साथ यह रिकॉर्ड बनाया था। कोहली ने इसे तोड़कर साबित कर दिया कि रिकॉर्ड टूटने के लिए बने हैं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 30 November 2025 at 16:24 IST