अपडेटेड 21 February 2024 at 21:24 IST

विराट कोहली बने अकाय के पिता तो अफगानी फैन ने शोएब मलिक को क्यों धोया? कहा-भगवान हर लड़की को...

Virat Kohli दूसरी बार पिता बने हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम अकाय रखा। कोहली के पिता बनने पर अफगानिस्तान की फैन ने शोएब मलिक की सोशल मीडिया पर जमकर क्लास लगाई।

Follow :  
×

Share


Virat Kohli | Image: X.com

Virat Kohli Son Akaay: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 15 फरवरी को दूसरी बार पिता बन गए। अनुष्का शर्मा ने एक प्यारे बेटे को जन्म दिया। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहले से एक बेटी है जिसका नाम उन्होंने देवी दुर्गा के नाम रखा। विरुष्का की बेटी का नाम वामिका है।

विराट कोहली की दूसरी संतान होने के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक की जमकर आलोचना कर रहे हैं। एक अफगानिस्तान की फैन ने शोएब मलिक की सोशल मीडिया पर क्लास लगाते हुए कहा कि हर लड़की को विराट कोहली जैसा पति मिलना चाहिए।

अफगानी फैन ने लगाई शोएब मलिक की क्लास

विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया से अकाय के जन्म की गुडन्यूज शेयर की। जैसे ही कोहली ने ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की सोशल मीडिया पर बधाइयों का ताता सा लग गया। इस बीच अफगानिस्तान की एक फैन ने शोएब मलिक की क्लास लगाते हुए एक पोस्ट शेयर किया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अफगानिस्तान की फैन ने सोशल मीडिया पर शोएब मलिक को फटकारते हुए कहा कि, 'शोएब मलिक जैसे लड़कों के बीच में मै यही प्रार्थना करूंगी की हर लड़की को विराट कोहली जैसा लड़का मिले।' सोशल मीडिया पर इस अफगानी फैन का पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है।

अनुष्का शर्मा ने बेटे अकाय को दिया जन्म

आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat Kohli Anushka sharma) ने ट्वि्टर और इंस्टाग्राम पर नन्हे मेहमान के आने की जानकारी दी है। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘हमें आप सबको यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि 15 फरवरी को हमारे घर नन्हा मेहमान आया है। वामिका का भाई जिसका नाम अकाय (Akaay) रखा गया है।’

क्या है अकाय का मतलब?

जब से विराट-अनुष्का ने बेटे का नाम अकाय रखा है, तब से इस नाम का सर्च बढ़ गया है। लोग इस नाम का अर्थ जानना चाहते हैं। बता दें कि अकाय मूलत: संस्कृत का शब्द है। अकाय का अर्थ होता है निराकार। हिंदू धर्म में भगवान शिव को निराकार माना गया है। विराट और अनुष्का ने बेटी का नाम भी देवी दुर्गा पर रखा है। वामिका देवी दुर्गा का ही एक नाम है।

यह भी पढ़ें- Virat Kohli Son Akaay: विराट कोहली की गोद में दिखे Akaay, पापा-बेटे की AI तस्वीरें मचा रही धमाल - Republic Bharat


 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 21 February 2024 at 21:02 IST