Virat-Anushka को मिला Ram Mandir समारोह का न्योता, एक्ट्रेस का है स्पेशल कनेक्शन

Pran Pratistha समारोह में शामिल होने के लिए खेल से फिल्म जगत तक की बड़ी हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है। इस लिस्ट में अब अनुष्का-विराट का नाम भी जुड़ गया है।

Follow :  
×

Share


विराट कोहली अनुष्का शर्मा को मिला राम मंदिर का न्योता | Image: @mufaddal_vohra

Ramlala Pran Pratistha Invitation : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठ होने में अब बस कुछ दिन और रह गए हैं। सभी राम भक्तों को 22 जनवरी 2024 का बेसब्री से इंतजार है। इस भव्य समारोह में शामिल होने के लिए खेल जगत से बॉलीवुड इंडस्ट्री समेत कई बड़ी हस्तियों तक को निमंत्रण भेजा गया है। वहीं इस लिस्ट में अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल हो गया है और खास बात यह है कि अयोध्या से एक्ट्रेस का खास कनेक्शन भी है।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • विराट-अनुष्का को मिल राम मंदिर समारोह का न्योता
  • अयोध्या से अनुष्का शर्मा का क्या है कनेक्शन
  • अब तक किन खिलाड़ियों को मिल चुका है न्योता?

विराट ने पत्नी संग ग्रहण किया आमंत्रण पत्र

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए अब तक कई नामी-जानी हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है। कई बॉलीवुड स्टार्स से क्रिकेटर्स तक को आमंत्रित किया गया है। वहीं अब राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने विराट कोहली और अनु्ष्का शर्मा को भी न्योता दिया। 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होने के लिए विराट ने पत्नी संग आमंत्रण पत्र ग्रहण किया। जिसकी तस्वीर भी सामने आई है। 

Anushka Sharma का अयोध्या से है खास कनेक्शन

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण स्वीकार करते हुए एक्ट्रेस के चेहरे पर खुशी खास झलक रही है। बता दें कि अनुष्का का अयोध्या से खास कनेक्शन है। दरअसल, अनुष्का शर्मा का जन्म भगवान राम की नगरी अयोध्या में 1 मई 1988 में मिलिट्री अस्पताल में हुआ था। उनके पापा अजय कुमार शर्मा अयोध्या में इंडियन आर्मी की डोगरा रेजिमेंट में थे। बाद में वह करियर बनाने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गई थी।

यह भी पढ़ें… PHOTOS: कैसे सजाया जा रहा रामलला का राजमहल? अंदर की तस्वीरें देख हो जाएंगे निहाल

इन खिलाड़ियों को भी मिल चुका है न्योता  

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां लंबे समय से चल रही हैं। इसमें करीब 8 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस समारोह का हिस्सा बनने के लिए कई बड़ी हस्तियों को न्योता दिया जा चुका है, इसमें क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी निमंत्रण मिल चुका है। झारखंड की महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी को भी न्योता मिला है।

यह भी पढ़ें… Liver: हो जाएं सावधान! फैटी लिवर की तरफ इशारा करते हैं शरीर में दिखाई देने वाले ये लक्षण

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 16 January 2024 at 18:00 IST