अपडेटेड 8 March 2026 at 23:19 IST

IND Vs NZ: टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर खुशी से फूले नहीं समा रहे विराट कोहली-अनुष्का, बोले- हमारे सामने कोई टिक नहीं पाया

IND vs NZ Final: टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है जिसके बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने उन्हें बधाई दी है।

Follow :  
×

Share


Virat Kohli-Anushka Sharma on Team India Victory | Image: instagram

IND vs NZ Final: टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है और इसी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास भी रच दिया। टीम इंडिया लगातार दो बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। फाइनल में उसने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। इस जीत से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी फूले नहीं समा रहे हैं।

टीम इंडिया एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बन चुकी है। एक बार फिर देशभर में इंडिया-इंडिया के नारे लगाए जा रहे हैं। इस पूरे ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के टूर्नामेंट में भारत ने शानदार परफॉर्म किया है। इसी की बदौलत, बैक टू बैक T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भारत की झोली में आ पाई है।

T20 वर्ल्ड कप जीतने पर विराट कोहली खुश

जैसे ही टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया, ‘किंग कोहली’ कहे जाने वाले विराट ने सोशल मीडिया के जरिए टीम को बधाई दे डाली। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन बनी विनिंग टीम इंडिया की फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा- 

“हम एक बार फिर चैंपियन बन गए। अहमदाबाद में खेले गए बड़े फाइनल मुकाबले में हमारी जीत शानदार रही। पूरे टूर्नामेंट में दबाव के बावजूद लड़कों ने बेहतरीन परफॉर्म किया और इस टैलेंटिड टीम के सामने कोई टिक नहीं पाया। इस शानदार उपलब्धि में योगदान देने के लिए पूरी मैनेजमेंट टीम और सपोर्ट स्टाफ को हार्दिक बधाई। यह जीत वाकई सराहनीय है। जय हिंद”

उनके अलावा, उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताई है। वो लिखती हैं- ‘इस शानदार जीत के लिए इस अद्भुत टीम को दिल से बधाई। बैक टू बैक दो वर्ल्ड कप जीत गए’।

टीम इंडिया ने जीता T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने शानदार परफॉर्म करते हुए 20 ओवर में 255/5 का बड़ा स्कोर बना लिया। फाइनल में सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के अलावा, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने फाइनल में 256 रनों का टारगेट दिया। फाइनल मैच में संजू सैमसन ने 46 गेंदों का समाना करते हुए पांच चौके और आठ छक्के की मदद से 89 रन बनाए। संजू के अलावा, ईशान किशन ने 54 रनों की शानदार पारी खेली। ईशान ने 21 गेंदों में 6 चौके 3 छक्के की मदद से 52 रन बनाए।

ये भी पढ़ेंः IND vs NZ: T20 वर्ल्ड कप फाइनल देखने पहुंचे अपारशक्ति, टीवी पर भाई को देखकर आयुष्मान खुराना ने दिया ऐसा मजेदार रिएक्शन; पोस्ट VIRAL

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 8 March 2026 at 23:18 IST