अपडेटेड 31 December 2023 at 18:23 IST
कोहली का 'महाशतक', रिंकू-जडेजा की करिश्माई पारी, ये रहे साल 2023 के 5 यादगार मोमेंट्स
भारतीय क्रिकेट के लिए ये साल कई मायनों में यादगार रहा। इसकी शुरुआत हुई आईपीएल से जब CSK ने फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस को हराकर हारी हुई बाजी जीत ली।
Good Bye 2023: साल 2023 का आखिरी दिन है और पूरी दुनिया बाहें फैलाकर नए साल का स्वागत करने के लिए तैयार है। भारतीय क्रिकेट के लिए भी ये साल कई मायनों में यादगार रहा। इसकी शुरुआत हुई आईपीएल से जब चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस को हराकर हारी हुई बाजी जीत गई। इसी टूर्नामेंट में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने एक ओवर में पांच लगातार छक्के जड़कर सनसनी मचा दी।
फिर आया वो पल जिसका सभी भारतीय फैंस इंतजार कर रहे थे। वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल में अपना 50वां शतक जड़कर इतिहास रच दिया। आइए नजर डालते हैं क्रिकेट में इस साल हुए उन 5 लम्हों पर जिन्हें देखकर भारतीय फैंस का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
जडेजा का जादू, धोनी के आंखों में आंसू
साल 2023 का अंत होने जा रहा है और नया साल दस्तक देने के लिए तैयार है। इस साल क्रिकेट के मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों ने फैंस को कई यादगार लम्हे दिए। आईपीएल 2023 के फाइनल मैच में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने कमाल कर दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए रोमांचक मैच में जडेजा ने आखिरी ओवर में शानदार बल्लेबाजी कर अपनी टीम को हारी हुई बाजी जीता दी।
जैसे ही उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया, डगआउट में शांत बैठे एमएस धोनी की आखें खुशी से नम हो गई। जडेजा दौड़कर माही के पास पहुंचे और CSK कप्तान ने उन्हें गले से लगा लिया। इसके बाद एक और वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें जडेजा की पत्नी अपने पति के पैर छूटे दिखीं। उनकी सादगी के फैंस दीवाने हो गए और सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हुई।
रिंकू है तो मुमकिन है
आईपीएल 2023 से पहले तक रिंकू सिंह की पहचान एक आम खिलाड़ी के तौर पर होती थी। उनमें टैलेंट है ये तो सबको पता था लेकिन वो ग्राउंड पर क्या कर सकते हैं इसका नमूना इस साल देखने को मिला। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में 5 लगातार छक्के जड़कर सनसनी मचा दी और विरोधी टीम के जबड़े से जीत छीनकर बता दिया कि वो अब दुनिया जीतने के लिए तैयार हैं। इसके बाद रिंकू की किस्मत तेजी से बदली और उनका चयन भारतीय टीम में हुआ।
कोहली ने जड़ा 'महाशतक'
वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने फाइनल का मुकाबला हारने से पहले 10 लगातार मैच जीतकर दुनियाभर के फैंस का दिल जीत लिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में विराट कोहली ने शतक जड़ते ही इतिहास रच दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उन्होंने महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के सामने उनके रिकॉर्ड को तोड़ दिया। किंग कोहली ने ODI में अपना 50वां शतक ठोका।
इसे भी पढ़ें: साल 2011 से 2023 तक, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 31 December 2023 at 18:23 IST