अपडेटेड 9 December 2024 at 22:25 IST

विनोद कांबली पर मांजरेकर के बयान से खलबली, सचिन को करते थे परेशान और निकालते थे कमी, बताई वजह

संजय मांजरेकर ने विनोद कांबली पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वे सचिन तेंदुलर को बहुत परेशान किया करते थे।

Follow :  
×

Share


Vinod kambli, Sachin Tendulkar and Sanjay Majrekar | Image: X and Instagram

Sanjay Manjrekar on Vinod Kambli and Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और उनके बचपन के दोस्त विनोद कांबली के दोस्ती के किस्से कौन नहीं जानता। एक समय पर दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए ओपनिंग किया करते थे। हाल ही में विनोद कांबली की सचिन तेंदुलकर से मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

कांबली और सचिन तेंदुलकर के वायरल वीडियो के बाद से संजय मांजरेकर के बयान ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। संजय मांजरेकर ने विनोद कांबली पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वे सचिन तेंदुलर को बहुत परेशान किया करते थे।

मांजरेकर ने किया बड़ा खुलासा

मांजरेकर ने बताया कि 1992 वर्ल्ड कप के दौरान जब विनोद कांबली को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिलता था तो वो सचिन की बल्लेबाजी में कमी निकालते थे। केवल कांबली ही थे जो कि सचिन को दुखी कर सकते थे।

मांजरेकर ने विनोद कांबली पर किया बड़ा खुलासा

मांजरेकर ने स्पोर्ट्स कीड़ा से कहा, ‘ये कहानी 1992 वर्ल्ड कप की है जब विनोद कांबली टीम इंडिया की वर्ल्ड कप टीम में थे। कांबली एक कैरेक्टर है और वो मेरे और सचिन के साथ बहुत फ्रेंडली थे। वर्ल्ड कप के शुरुआती कुछ मैचों में वह नहीं खेल रहे थे। उसका मूड ख़राब था; वह थोड़ा परेशान था। सचिन और मैं तब टीम का अहम हिस्सा थे और हमें सारे मैच खेलने का मौका मिल रहा था। लेकिन हर मैच के बाद जब हम मिलते तो वह हमारे पीछे आ जाता। वह हमारी आलोचना करता था कि ये कैसी बैटिंग है? आप और तेज खेल सकते थे। उन्होंने सचिन को भी नहीं बख्शा।’

सचिन को परेशान करते थे कांबली: मांजरेकर

अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा, ‘जिम्बाब्वे के खिलाफ एक मैच में सचिन और मेरी अच्छी साझेदारी हुई थी। छोटा लक्ष्य था और हमने मैच जीत लिया। इसके बावजूद, शाम को कांबली फिर कहते, मैच में सब ठीक था लेकिन हम इसे बहुत पहले ही जीत सकते थे। उन्होंने सचिन से कहा कि जॉन ट्रैकोस बहुत ही साधारण गेंदबाज हैं। आप उसकी गेंद पर छक्के-चौके मार सकते थे; आप सिंगल्स ले रहे थे। सचिन ने कहा कि हमारा लक्ष्य मैच जीतना था। अगर कोई एक व्यक्ति है जो सचिन को परेशान कर सकता है, तो वह विनोद कांबली हैं।”

हाल ही में सचिन और कांबली की हुई थी मुलाकात

सचिन तेंदुलकर और उनके साथी विनोद कांबली को कुछ दिन पहले गुरु आचरेकर की प्रतिमा के उद्घाटन में साथ-साथ देखा गया था। कांबली की हालत देख सभी का दिल पसीज गया। इस कार्यक्रम में कांबली मानसिक और शारीरिक तौर पर कमजोर नजर आए। उन्हें अपने बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर को जाने से रोकते देखा गया। वीडियो देख हर कोई भावुक था।

कांबली को क्या दिक्कत है?

बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज कांबली ने पिछले कुछ वर्षों में कई स्वास्थ्य चुनौतियों से संघर्ष किया है। उन्हें 2012 में ‘एंजियोप्लास्टी’ करानी पड़ी थी। इसके बाद 2013 में उन्हें दिल का दौरा पड़ा। शराब की लत से जूझने के कारण उन्हें कई बार रिहैबिलिटेशन के लिए जाना पड़ा। इससे उनके समग्र स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ा।

ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा से अंदरुनी कलह की वजह से मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में नहीं मिल रही एंट्री? जानिए सच्चाई


 

 

 

 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 9 December 2024 at 22:25 IST