विजय देवरकोंडा के साथ तिलक वर्मा और सिराज की बढ़ी मुश्किलें! तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन ने थमाया नोटिस, जानें पूरा मामला
तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन (TCA) ने अभिनेता विजय देवरकोंडा से लेकर भारतीय टीम के क्रिकेटर तिलक वर्मा और मोहम्मद सिराज समेत कई खिलाड़ियों को कानूनी नोटिस भेजा है।
- खेल समाचार
- 2 min read
लखनऊ में भारत बनाम अगफानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है, जहां टीम इंडिया ने अफगान को 403 रनों का लक्ष्य दिया है। इस बीच क्रिकेट से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन (TCA) ने फिल्म अभिनेता विजय देवरकोंडा से लेकर टीम इंडिया के कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों को कानूनी नोटिस भेजा है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
TCA ने किस-किस को भेजा नोटिस
तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन (TCA) ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) द्वारा संचालित TG20 लीग को लेकर फिल्म अभिनेता विजय देवरकोंडा से लेकर वेंकटेश और टीम इंडिया के क्रिकेटर तिलक वर्मा से लेकर मोहम्मद सिराज और पूर्व भारतीय खिलाड़ी अंबाती रायुडू को कानूनी नोटिस भेजा है।
क्या है पूरा मामला?
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन (टीसीए) नोटिस में कहा गया है कि हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) बीसीसीआई की मंजूरी के बिना कॉर्पोरेट कंपनियों के साथ या पूर्व अनुमति के इस TG20 लीग का आयोजन कर रहा है। नोटिस में कहा गया है कि बिना BCCI की अनुमति वाली लीग का प्रचार करना क्रिकेटरों और युवाओं को गुमराह करना है और नियमों का उल्लंघन है।
21 जून से TG20 लीग का आगाज
तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से नोटिस उस समय जब TG20 लीग की शुरुआत 21 जून 2026 से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने जा रही है। ऐसे में अब नोटिस आने के बाद इस लीग के ऊपर संकट गहराता हुआ दिखाई दे रहा है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 17 June 2026 at 18:38 IST