आयरलैंड टी20 दौरे से पहले भारतीय टीम में बड़ा फेरबदल, दुनिया का नंबर 2 गेंदबाज हुआ बाहर, BCCI ने बताई ये वजह
India T20 Squad for Ireland 2026: आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का पहला टी20 मुकाबला 26 जून को खेला जाएगा है, लेकिन टीम इंडिया के रवाना होने से पहले ही BCCI ने स्क्वॉड में बड़ा बदलाव का किया है।
- खेल समाचार
- 2 min read
India T20 Squad for Ireland 2026: टीम इंडिया बनाम आयरलैंड के बीच तीन टी20 मुकाबला 26 जून से खेला जाना है, जिसके लिए टीम इंडिया बहुत जल्द रवाना होने वाली है। वहीं, आज 21 जून को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान करते हुए बीसीसीआई ने आयरलैंड दौरे में भी बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने जानकारी दी है कि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती आयरलैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। बोर्ड ने यह भी बताया कि आखिर वो क्यों टीम से बाहर हुए हैं।
वरुण चक्रवर्ती आयरलैंड दौरे से बाहर
टी20 विश्व क्रिकेट में गेंदबाज के रूप में दुनिया के दूसरे नंबर पर मौजूद वरुण चक्रवर्ती आयरलैंड दौरे से बाहर हो गए। बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर जानकारी देते हुए कहा 'वरुण चक्रवर्ती टाटा आईपीएल 2026 में लगी बाएं पैर की चोट के बाद बीसीसीआई सीओई में अपने रिहैबिलिटेशन के अंतिम चरण में हैं। उन्हें आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से बाहर कर दिया गया है।'
श्रेयस अय्यर कप्तान और वैभव की एंट्री
आयरलैंड दौरे के लिए बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर को बतौर कप्तान नियुक्त किया है और तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। श्रेयस अय्यर का बतौर कप्तान यह पहला टी20 सीरीज है। वहीं, इस सीरीज में आईपीएल 2026 में गर्दा मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है।
आयरलैंड T20Is के लिए भारत की अपडेटेड टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 21 June 2026 at 16:32 IST