बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभानल्लाह... वैभव सूर्यवंशी के बाद उनके छोटे भाई आशीर्वाद ने ठोका तूफानी शतक, पिता का सीना चौड़ा, Photos

Vaibhav Suryavanshi Brother Century: भारतीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने समस्तीपुर में खेले गए एक प्रैक्टिस मैच में 87 गेंदों पर 103 रन बनाकर अपने करियर का पहला शतक जड़ा है।

Vaibhav Suryavanshi Brother Ashirwad Century | Image: Social Media

Vaibhav Suryavanshi Brother Century: भारतीय क्रिकेट जगत में अपनी छोटी-सी उम्र में बड़ी पहचान बना चुके 15-वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके घर से एक और चमकता सितारा उभर रहा है। वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने भी अब बल्ले से कमाल दिखाते हुए क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आशीर्वाद ने एक स्थानीय मैच के दौरान शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का पहला बेहतरीन शतक जड़ा है, जिसके बाद से सूर्यवंशी परिवार में खुशी का माहौल है।

87 गेंदों में बनाए 103 रन

आशीर्वाद सूर्यवंशी ने बिहार के समस्तीपुर में आयोजित एक स्थानीय प्रैक्टिस मैच के दौरान यह कमाल का प्रदर्शन किया। इस मैच में खास बात यह देखने को मिली कि आशीर्वाद अपने बड़े भाई वैभव की तरह ताबड़तोड़ अंदाज में खेलने के बजाय पिच पर टिककर खेले। उन्होंने मैदान पर जबरदस्त धैर्य और सूझबूझ का परिचय दिया। 

आशीर्वाद ने महज 87 गेंदों का सामना करते हुए 103 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसमें उन्होंने 20 शानदार चौके और एक गगनचुंबी छक्का भी लगाया। उनकी इस शानदार पारी का अंत तब हुआ जब प्रशांत राज की गेंद पर आयुष सिंह ने उनका कैच लपका। आशीर्वाद के इस दमदार शतक की बदौलत उनकी टीम ने 29.5 ओवर में 234 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।  

बड़े भाई उज्ज्वल ने शेयर किया स्कोरकार्ड 

आशीर्वाद की इस यादगार और पहली शतकीय पारी की जानकारी उनके बड़े भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया के जरिए दुनिया के सामने रखी। उज्ज्वल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए मैच की तस्वीरें, वीडियो और आधिकारिक स्कोरकार्ड पोस्ट किया। उन्होंने इस गौरवशाली पल को तीन हार्ट इमोजी के साथ पोस्ट करते हुए अपने छोटे भाई की इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जाहिर की, जिसके बाद से यह स्कोरकार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पिता ने फैंस से मांगा प्यार और आशीर्वाद 

छोटे बेटे आशीर्वाद के इस पहले शतक पर उनके पिता संजीव सूर्यवंशी की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए अपनी खुशी साझा की। उन्होंने लिखा, "मेरे छोटे बेटे आशीर्वाद सूर्यवंशी ने आज प्रैक्टिस मैच में अपना पहला श

बता दें कि इससे पहले संजीव सूर्यवंशी ने एक वीडियो इंटरव्यू में यह भरोसा जताया था कि वे अपने छोटे बेटे आशीर्वाद को भी अगले दो साल के भीतर वैभव सूर्यवंशी की तरह ही एक बेहतरीन और परिपक्व क्रिकेटर बनाकर देश के सामने लाएंगे। 

ये भी पढ़ें:  केन विलियमसन ने किया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, WTC जिताने से लेकर न्यूजीलैंड के लिए लगाए हैं 48 शतक, जानें उनके रिकॉर्ड्स
 

Published By : Shashank Kumar

पब्लिश्ड 12 June 2026 at 18:36 IST