IND A Vs SL A: 11 गेंद में 50, टोटल 94...श्रीलंका ने देखा वैभव सूर्यवंशी का 'विक्राल रूप', 'छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं' वाले अंदाज में बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

IND A Vs SL A Final: आईपीएल में धमाल मचाने के बाद वैभव सूर्यवंशी का बल्ला अब ट्राई सीरीज में भी बोल रहा है। इस सीरीज के फाइनल में इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए वैभव ने श्रीलंका ए के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी की और फिर एक नया रिकार्ड बना दिया है।

Vaibhav Sooryavanshi | Image: BCCI

आईपीएल में धमाल मचाने के बाद वैभव सूर्यवंशी का बल्ला अब ट्राई सीरीज में भी बोल रहा है। इस सीरीज के फाइनल में इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए वैभव ने श्रीलंका ए के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी की और फिर एक नया रिकार्ड बना दिया है। 

कौन सा रिकार्ड बनाया 

वैभव वन डे क्रिकेट की लिस्ट ए के खिलाड़ियों में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बड़ी बात यह भी है कि उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक बना लिया जबकि 29 गेंदों में वह शतक के करीब पहुंच 94 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी इस पारी में सूर्यवंशी ने 8 छक्के और 10 चौके लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 324.13 का रहा।    

20 साल पुराना रिकार्ड टूटा 

अपने सबसे तेज अर्धशतक से वैभव सूर्यवंशी ने 20 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है। गौरतलब है कि सन 2006 में श्रीलंका के कौशल्य वीरात्ने ने रागामा क्रिकेट कल्ब की ओर से खेलते हुए 12 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। जो उस समय तक का इस फॉर्मेट का सबसे तेज अर्धशतक था।  

बता दें कि भारतीय क्रिकेट में सीनियर लेवल के 50 ओवर मैच में 2 तरह के मुकाबले होते हैं लिस्ट A और वनडे इंटरनेशनल। जहां लिस्ट ए में यह रिकार्ड कौशल्य वीरात्ने के नाम था तो वहीं वनडे इंटरनेशनल में फास्टेस्ट फिफ्टी एबी डिविलयर्स ने बनाई थी। डिविलयर्स ने सन 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 बॉल पर हाफ सेंचुरी बना ली थी। 

स्कोर कितना हुआ 

इंडिया ए ने श्रीलंका ए के खिलाफ मुकाबले में 50 ओवर में कुल 377 रन बना लिए हैं। इससे श्रीलंका ए को 378 रन का बड़ा लक्ष्य मिला है। भारत ए की ओर से वैभव सूर्यवंशी के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान तिलक वर्मा रहे जिन्होंने 67 रन की पारी खेली।   

कौन कौन हैं टीम में 

भारत ए: तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, अनुकुल रॉय, निशांत सिंधु, अशोक शर्मा, यश ठाकुर।

श्रीलंका ए: सहान अराच्चिगे (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, अविष्का फर्नांडो, रविंदु फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, विजयकांत वियासकांत, कुगाथस माथुलन।

इसे भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 के लिए सैमसंग ने AI TV पर पेश किए धमाकेदार ऑफर, फ्री में मिल रहा है साउंडबार, घर बनेगा स्टेडियम

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 21 June 2026 at 14:31 IST