ZIM vs IND: वैभव सूर्यवंशी का धमाका...T20 में ये कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज, कई दिग्गज पीछे छूटे

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने हरारे में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में इतिहास रच दिया है। इस मैच में उन्होंने 50 रनों की आतिशी पारी खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

वैभव ने रचा इतिहास, T20 में यह कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज | Image: BCCI

Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन मैच में फ्लॉप रहे 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अखिकार इंटरनेशनल करियर की चौथी पारी में अर्धशतक लगा दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में 18 गेंदों में अर्धशतक लगाकर वैभव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

वैभव ने बनाया टी20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने हरारे में फिफ्टी महज 15 साल 118 दिन की उम्र में लगाई है। इसी के साथ वो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं। वैभव ने नेपाल के कुशल मल्ला को पीछे कोड दिया है, जिन्होंने 15 साल 340 दिन में फिफ्टी लगाई थी।

वैभव अब 15 साल 118 दिन में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहली हाफ-सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर जिब्राल्टर के लुईस ब्रूस के नाम है, जिन्होंने 2021 में माल्टा के खिलाफ 16 साल और 56 दिन में ये कारनामा किया था।

July 23, 2026

सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय टी20 फिफ्टी

15 साल 118 दिन - वैभव सूर्यवंशी-भारत
15 साल 340 दिन - कुशल मल्ला-नेपाल
16 साल 56 दिन - लुईस ब्रूस-जिब्राल्टर

भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच का पूरा लेखा-जोखा

मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी टीम 125 रन ही बना पाई। जवाब में टीम इंडिया ने वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी की बदौलत 3 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। इस मैच में वैभव ने 18 गेंदों में 50 रन बनाए। इस दौरान 4 चौक और 4 छक्के लगाए। वहीं, ईशान किशन 35 रन, श्रेयस ने नाबाद 28 रन और तिलक वर्मा 6 रन बनाकर नाबाद रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: ZIM vs IND: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की पहली जीत, जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया, वैभव की तूफानी पारी

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 23 July 2026 at 21:07 IST