Vaibhav Sooryavanshi ने कर दी पाकिस्तानी एक्सपर्ट की बोलती बंद, बैट में AI चीप वाले सवाल का दिया ऐसा जवाब कि VIDEO हो गया VIRAL
Vaibhav Sooryavanshi Video Viral: एक रील में वैभव से उस सवाल का जवाब पूछा गया, जो एक पाकिस्तानी शो में एक्सपर्ट नौमान नियाज के द्वारा उठाया गया था। इस पर सूर्यवंशी ने जवाब दिया, "भगवान ने लगा के दिया है।”
Vaibhav Sooryavanshi Bat AI chip: सोशल मीडिया पर इन दिनों छक्के-चौकों की बरसात करते वैभव सूर्यवंशी सुर्खियों में हैं। इसी बीच इंस्टाग्राम पर उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें बड़े प्यार से पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट की बोलती बंद करते देखा जा रहा है।
दरअसल, एक रील में वैभव से उस सवाल का जवाब पूछा गया, जो एक पाकिस्तानी शो में एक्सपर्ट नौमान नियाज के द्वारा उठाया गया था। 15 वर्षीय खिलाड़ी से पूछा गया कि क्या सच में उनके बैट में चीप लगी हुई है? इस पर वैभव सूर्यवंशी ने जो जवाब दिया, उसने पाकिस्तान को तो करारा जवाब दिया ही, साथ ही उनके फैंस को खुश कर दिया। वैभव का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से खूब वायरल हो रहा है।
भगवान ने लगा के दिया AI चीप?
राजस्थान रॉयल्स ने अपने X अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी से सवाल पूछा गया, क्या तुम्हारे बल्ले में एआई चिप है? इस पर सूर्यवंशी ने जवाब दिया, “भगवान ने लगा के दिया है। ऊपर ही बोला था कि बैट में तुम्हारे कुछ लगाके दे रहा हूं। उसी का इस्तेमाल कर रहा हूं।”
वीडियो वायरल
बता दें, इंस्टाग्राम पर वायरल वैभव सूर्यवंशी का यह जवाब सिर्फ मजाकिया ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और सादगी का बेहतरीन उदाहरण भी माना जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे उनके टैलेंट और नैचुरल गेम से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं कई लोगों ने उनके जवाब को ‘देसी ह्यूमर’ का शानदार नमूना कहा। वहीं, कुछ इसे राजस्थान रॉयल्स के सोशल मीडिया देखने वाली टीम की कारस्तानी कहा है।
इस सीजन में बनाए हैं 400 रन
बता दें, IPL 2026 में वैभव मैदान के साथ-साथ इंटरनेट पर भी छाए हुए हैं। वह लीग के 19वें सीजन में अभी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और फिलहाल ऑरेंज कैप भी उन्हीं के पास है। 9 मैच की 9 पारियों में उन्होंने अब तक 44.44 की औसत और 238.10 की स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाए हैं। इसमें उनके 36 गेंदों में शतक के साथ-साथ 2 अर्धशतक भी शामिल हैं।
Published By : Shashank Kumar
पब्लिश्ड 29 April 2026 at 21:35 IST