Vaibhav Sooryavanshi: मैदान पर गदर मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 साल की उम्र में बने उप-कप्तान, इस टीम ने दी जिम्मेदारी

Vaibhav Sooryavanshi: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब दलीप ट्रॉफी में उप-कप्तान के रूप में नजर आने वाले हैं।

वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 साल की उम्र में बने उप-कप्तान, इस टीम ने दी जिम्मेदारी | Image: BCCI

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा बल्लेबाज और राइजिंग सनसनी वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन मैचों की सीरीज में कुल 151 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दो अर्धशतकीय पारी भी खेली।

जिम्बाब्वे के खिलाफ गदर मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब एक नए रूप और अंदाज में नजर आने वाले हैं। वैभव को आगामी दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन का उप-कप्तान बनाया गया है। यह वैभव के लिए एक नई और बड़ी उपलब्धि है।

दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के उप-कप्तान बने

मैदान पर गदर मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को आगामी दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन में शामिल किया गया है और उन्हें इस ट्रॉफी के लिए उप-कप्तान भी बनाया गया है। बुधवार को दलीप ट्रॉफी 2026-2027 सीजन के लिए टीम का चयन किया गया, जिसमें यह तय किया गया कि वैभव उप-कप्तान होंगे।

ईशान किशन हैं कप्तान

बता दें कि ईस्ट जोन के कप्तान भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन हैं। वहीं, अब इस टीम के उप-कप्तान वैभव को बनाया गया है। बता दें कि इस टीम में मोहम्मद शमी, अभिमन्यु ईश्वरन और मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। चयनित 15 सदस्यीय टीम में बंगाल (CAB) और झारखंड (JSCA) के खिलाड़ियों का दबदबा साफ नजर आ रहा है।

July 29, 2026

दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन की 15 सदस्यीय टीम

ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास और अभिजीत सरकार।

ये भी पढ़ें: IND vs SL: 15 अगस्त से शुरू होगी टीम इंडिया-श्रीलंका की जंग, नोट कर लें दोनों टेस्ट मैचों की तारीखें और वेन्यू

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 29 July 2026 at 21:34 IST