Vaibhav Sooryavanshi के बल्ले ने उगली आग, 52 गेंद पर जड़ दिया दोहरा शतक... लगाए 28 गगनचुंबी छक्के, टूटे कई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ 'ACC मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026' मैच में, लिस्ट A क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया।

Vaibhav Sooryavanshi के बल्ले ने उगली आग, 52 गेंद पर जड़ दिया दोहरा शतक | Image: ANI

Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को इतिहास रच दिया है। उन्होंने दोहा में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ 'ACC मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026' मैच में, लिस्ट A क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया है। वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 52 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की।

वैभव ने 52 गेंद पर जड़ दिया दोहरा शतक

सूर्यवंशी ने शानदार अंदाज़ में अपना दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने UAE के कप्तान बासिल हमीद की गेंद पर छक्का जड़कर यह मुकाम हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने न्यूज़ीलैंड के चैड बोवेस का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2024 में 'फोर्ड ट्रॉफी' के दौरान कैंटरबरी की ओर से ओटागो के खिलाफ 103 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था। दोहरा शतक पूरा करने के ठीक अगली ही गेंद पर सूर्यवंशी आउट हो गए। उन्होंने कुल 53 गेंदों का सामना किया और 204 रन बनाए, जिसमें 28 छक्के और 7 चौके शामिल थे।

November 24, 2026

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक

इससे पहले वैभव ने इसी पारी में लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क के 29 गेंदों में शतक बनाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। मैकगर्क ने 2023-24 मार्श कप में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया के बीच खेले गए मैच में यह रिकॉर्ड बनाया था।

वैभव के परिवार वालों ने मनाया जश्न

वैभव सूर्यवंशी के दोहरे शतक के बाद उनके घर यानी बिहार में जश्न का माहौल देखा गया। सबसे तेज़ शतक (28 गेंदों में), सबसे तेज़ 150 रन (40 गेंदों में) और सबसे तेज़ दोहरा शतक (52 गेंदों में) बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद के बाद बिहार के समस्तीपुर में उनके घर में जमकर आतिशबाजी हुई। 

November 24, 2026

मैच का पूरा लेखा-जोखा

इससे पहले एशिया कप 'राइजिंग स्टार्स' मैच में UAE ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 249 रन का स्कोर खड़ा किया। UAE के जबाब में इंडिया A ने 14.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाकर 7 विकेट से मैच को जीत किया।

इसे भी पढ़ें: बाबा रामदेव के 'पाखंडी-ढोंगी' वाले बयान पर आई धीरेंद्र शास्त्री की प्रतिक्रिया; कहा- शायद उन्हें कुछ लगा होगा, वो अभिभावक हैं, हम सहज भाव से...
 


 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 24 November 2026 at 18:06 IST