IPL 2026 में खत्म हुआ सफर, अब इस नई जर्सी में गदर मचाएंगे 'बेबी बॉस' वैभव सूर्यवंशी; नोट कर लें तारीख

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से जमकर धूम मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी का अब लगभग हर कोई फैन हो चला है। उन्होंने क्रिकेट जगत का अगला 'बेबी बॉस' क्रिकेट स्टार माना जा रहा है। वैभव बहुत जल्द ही श्रीलंका दौरे पर नजर आने वाले हैं।

IPL 2026 में खत्म हुआ सफर, अब इस नई जर्सी में गदर मचाएंगे 'बेबी बॉस' वैभव सूर्यवंशी | Image: ANI

Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपने बल्ले से कोहराम मचाने वाले राजस्थान के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए क्रिकेटिंग सफर कुछ दिनों के लिए थम गया है। बीते शनिवार को गुजरात ने राजस्थान को क्वालीफायर-2 में हराकर फाइनल में जगह बनाई। हालांकि, इस मैच में वैभव ने शानदार 96 रन की पारी खेली।

आईपीएल 2026 सीजन में वैभव के लिए सफर खत्म हो चुका है, लेकिन जून में अब उनके लिए क्रिकेट का एक अगला अध्याय शुरू होने वाला है। जी हां, आईपीएल के बाद अब वैभव बहुत जल्द श्रीलंका दौरे में ट्राई सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे। वैभव को श्रीलंका के दाम्बुला में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम में जगह मिली है। जहां वैभव फिर से नीली जर्सी में दिखाई देंगे।

ट्राई सीरीज में कौन-कौन से देश?

आपको बता दें कि इस त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया-ए के अलावा श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए की टीम्स भी भाग लेने जा रही हैं। यह सीरीज 50 ओवरों के फॉर्मेट में होने वाली। इस त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया-ए की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे। इंडिया-ए अपना पहला मुकाबला 9 जून को श्रीलंका-ए के खिलाफ खेलेगी, जहां वैभव फिर से नीली जर्सी में दिखाई देंगे।

ट्राई सीरीज का पूरा शेड्यूल

9 जून 2026 – इंडिया A vs श्रीलंका A
11 जून 2026 – इंडिया A vs अफगानिस्तान A
13 जून 2026 – अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A
15 जून 2026 – इंडिया A vs श्रीलंका A
17 जून 2026 – इंडिया A vs अफगानिस्तान A
19 जून 2026 – अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A
21 जून 2026 – फाइनल मुकाबला

भारत-ए का स्क्वॉड

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।

ये भी पढ़ें: IPL 2026: उम्र 15 साल, 16 मैच, 72 छक्के और ऑरेंज कैप... वैभव सूर्यवंशी ने IPL में वो कर दिखाया जो विराट-रोहित-धोनी जैसे दिग्गज भी नहीं कर सके

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 30 May 2026 at 19:01 IST