ICC रैंकिंग में ईशान किशन और शुभमन गिल का जलवा, वैभव ने भी लगाई 230 पायदान की लंबी छलांग

ICC Players Rankings: आईसीसी ने बुधवार को टी20 और वनडे रैंकिंग का ताजा आंकड़ा जारी किया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने लंबी छलांग लगाई हैं। वहीं, ईशान किशन और शुभमन गिल ने भी टॉप स्थान पर पहुंच गए हैं।

ICC रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा: गिल-ईशान का जलवा, वैभव की लंबी छलांग | Image: BCCI

ICC Players Rankings: बुधवार, 29 जुलाई को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने  टी20 और वनडे बैटिंग रैंकिंग का ताजा आंकड़ा किया, जिसमें 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने टी20 में 230 पायदान की लंबी छलांग लगाई। वहीं, ताजा आंकड़ों के अनुसार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन टी20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं। टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को भी शानदार इनाम मिला है और वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं।

ईशान किशन टी20 नंबर-1 बल्लेबाज

आईसीसी द्वारा जारी टी20 के ताजा आंकड़ों के अनुसार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन टी20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं। ईशान 910 रेटिंग के साथ टॉप पर हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के साहिबज़ादा फरहान दूसरे नंबर पर और टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 819 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार अभिषेक शर्मा को 1 स्थान का नुकसान हुआ है।  

July 29, 2026

वनडे में शुभमन गिल की बादशाहत

टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को एक पायदान का फायदा हुआ है। आईसीसी द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार गिल 801 रेटिंग के साथ टॉप पर बने हुए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर न्यूज़ीलैंड के डैरिल मिचेल मौजूद हैं। तीसरे नंबर पर विराट कोहली (767 रेटिंग) और चौथे नंबर पर रोहित शर्मा (758 रेटिंग) के साथ मौजूद हैं।

वैभव ने लगाई 230 स्थान की लंबी छलांग

आईसीसी द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार वैभव सूर्यवंशी ने टी20 रैंकिंग में सबसे अधिक 230 स्थान की लंबी छलांग लगाई हैं। ताजा आंकड़ों के बाद वैभव सूर्यवंशी दुनिया के टॉप-50 टी20 बल्लेबाजों में जगह बना ली है। वैभव फिलहाल, 48वें पायदान पर मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का तहलका: 230 पायदान की लगाई लंबी छलांग, ICC T20 रैंकिंग के टॉप-50 में एंट्री

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 29 July 2026 at 18:45 IST