वैभव सूर्यवंशी का तहलका: 230 पायदान की लगाई लंबी छलांग, ICC T20 रैंकिंग के टॉप-50 में एंट्री

Vaibhav Sooryavanshi: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को ICC का बेहतरीन इनाम मिला है। ICC द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार टी20 रैंकिंग में वैभव ने 230 पायदान की लंबी छलांग लगाई है।

वैभव सूर्यवंशी का तहलका: ICC T20 रैंकिंग में 230 पायदान की लंबी छलांग | Image: bcci

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा बल्लेबाज और राइजिंग सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की प्रभावशाली शुरुआत में ही आईसीसी पुरुष टी20ई बल्लेबाजी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाकर सभी को हैरान कर दिया है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाल मचाने वाले वैभव को अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल रैंकिंग (आईसीसी) की तरफ से शानदार इनाम मिला है। आईसीसी रैंकिंग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार वैभव ने 230 पायदान की लंबी छलांग लगाई है, जिसके बाद वो दुनिया के टॉप-50 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। 

July 29, 2026

वैभव ने लगाई 230 पायदान की लंबी छलांग

आईसीसी द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार वैभव सूर्यवंशी ने टी20 रैंकिंग में 230 पायदान की लंबी छलांग लगाई हैं। ताजा आंकड़ों के बाद वैभव अब दुनिया के टॉप-50 टी20 बल्लेबाजों में जगह बना ली है। वैभव फिलहाल, 48वें पायदान पर मौजूद हैं। 

जिम्बाब्वे सीरीज का मिला इनाम

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 सीरीज में गदर मचाने के बाद आईसीसी की तरफ से वैभव को रैंकिंग में शानदार इनाम मिला है। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों में वैभव ने कुल 151 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतकीय पारी खेली थी और 50.33 की एवरेज से रन बनाए थे। वैभव फिलहाल, 536 रेटिंग अंक के साथ 48वें स्थान पर मौजूद हैं। 

ये भी पढ़ें: IND vs SL: 15 अगस्त से शुरू होगी टीम इंडिया-श्रीलंका की जंग, नोट कर लें दोनों टेस्ट मैचों की तारीखें और वेन्यू

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 29 July 2026 at 15:48 IST