'लिटिल स्टार' को गुस्सा क्यों आया? सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़े, हाथ में बैठ उठाकर... VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच दांबुला में मुकाबला खेला गया, जिसे श्रीलंका ने सुपर ओवर में जीत लिया है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी सुपर ओवर में फिनिश नहीं कर पाए, जिसके बाद श्रीलंकाई प्लेयर से भिड़त हो गई।

हाथ में बल्ला उठाए श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़े वैभव सूर्यवंशी-VIDEO | Image: Social Media

Vaibhav Sooryavanshi: सोमवार, 15 जून को इंडिया-ए को ट्राई सीरीज में श्रीलंका-ए के हाथों सुपर ओवर में हार झेलना पड़ा। दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए मुकाबले के सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 16 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ए महज 9 रन ही बना सकी।

सुपर ओवर में टीम इंडिया की तरफ से सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी बैटिंग करने उतरे थे, लेकिन दोनों मैच जिताने में नाकाम रहे। इस दौरान श्रीलंका की जीत के बाद बीच मैदान पर बखेड़ा खड़ा हो गया। 

इस बीच जब श्रीलंकाई खिलाड़ी जश्न माना रहे थे, तभी मामला बिगड़ गया और वैभव सूर्यवंशी किसी बात पर नाराज हो गए और बीच मैच में श्रीलंकाई खिलाड़ियों से भीड़ गए। वैभव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

June 15, 2026

श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़े वैभव

सुपर ओवर में जब श्रीलंकाई खिलाड़ी जीत का जश्न माना रहे थे, तभी बीच मैदान में मौजूद वैभव किसी बात से नाराज हो गए। इसके बाद वैभव श्रीलंकाई फील्डर से भीड़ जाते हैं। इस दौरान वैभव के हाथ में बल्ला भी होता है और दोनों पक्ष में तू तू, मैं मैं होने लगती है। 

हालांकि, इस बीच बगल में ही मौजूद वैभव के साथी सूर्यांश शेडगे उन्हें वापस खींच लाते हैं, लेकिन वैभव मैदान छोड़ने के मूड में नहीं लगे। हालांकि, अंत में जैसे-तैसे मामला शांत हुआ। 

मैच का पूरा लेखा-जोखा

इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंका ने भी 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 265 रन ही बनाए। सुपर ओवर में मैच जाने के बाद श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 16 रन बनाए। लंका के रन का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 10 रन ही बना सकी, जिसके चलते हार का सामना करना पड़ा। 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 15 June 2026 at 19:22 IST