'हेलो वैभव... हम लोग भी बलिया से हैं, गर्म पानी पीना बेटा', न्यूजीलैंड में फैन की बात सुन मुस्कुरा उठे वैभव सूर्यवंशी, VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi: भारत ने तीसरा टी20 मैच जीतकर सीरीज को अपने नाम कर लिया है। तीसरे मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 113 रन की पारी खेली तो वहीं, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 45 रन बनाए। इस बीच वैभव का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

न्यूजीलैंड में फैन की बात सुन मुस्कुरा उठे वैभव, VIDEO | Image: X

Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार (27 अक्टूबर) को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला गया, जहां भारत के आसानी से मुकाबले 6 विकेट से जीत लिया। तीसरे टी20 अपने नाम करते हुए टीम इंडिया ने सीरीज को अपने नाम कर ली है। हालांकि, अभी दो मैच बचे हुए हैं।

तीसरे टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा मिलकर खूब गदर मचाया। दोनों ने पहले 6 ओवर में 118 रन जोड़े, जो टी-20 के इतिहास में पॉवर प्ले में बनाया गया किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर रहा, उसके बाद अभिषेक ने तूफानी अंदाज में 113 रनों की पारी खेली। वहीं, 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी ताबड़तोड़ 45 रन बनाए।

इस बीच टीम इंडिया के सबसे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक महिला फैन उनको कहती हैं कि हम लोग भी बलिया से हैं, गर्म पानी पियो ठंडा पानी मत पीना क्योंकि यहां पर ठंड है अभी।

हम लोग भी बलिया से हैं, गर्म पानी पीना...-वैभव की फैन

दरअसल, न्यूजीलैंड दौरे में गए 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जहां एक महिला फैन कहती हैं कि हेलो वैभव, हम लोग भी बलिया से हैं, ठीक हो, गर्म पानी पियो ठंडा पानी मत पीना क्योंकि यहां पर ठंड है अभी। फैन के इस प्यार से वैभव मुस्कुराने लगते हैं। इस बीच वैभव अपने फैन को ऑटोग्राफ भी देते हैं। इसके जवाब में वैभव कहते हैं कि अच्छा जी, ठीक है।" सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

October 28, 2026

4 छक्के, 4 चौके और 45 रन

वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। वैभव ने महज 19 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और चार छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 45 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 236 का रहा।

October 28, 2026

ये भी पढ़ें: 21 चौके-10 छक्के... हैरी ब्रूक ने रचा इतिहास, ODI में लगाया सबसे तेज दोहरा शतक, बनाए ये महार‍िकॉर्ड
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 28 October 2026 at 11:49 IST