IND vs ENG T20: मैच से पहले वैभव की धुआंधार नेट प्रैक्टिस, हर्षित राणा ने जमकर की हौसला अफजाई... तो डेब्यू तय? VIDEO

IND vs ENG T20: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को खेला जाएगा। इस मैच से पहले फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू होगा या नहीं।

IND vs ENG: नेट्स में वैभव का तूफान, हर्षित ने बजाई ताली; क्या डेब्यू तय? VIDEO | Image: Social Media

IND vs ENG T20: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 1 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से खेला जाएगा। इस मैच को लेकर फैंस में बड़ी उत्साह देखी जा रही है, क्योंकि दुनिया भर के करोड़ों फैंस चाहते हैं कि वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू हो।

इससे पहले यह कयास लगाया जा रहा था कि आयरलैंड के खिलाफ वैभव डेब्यू कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बीच इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले से पहले वैभव ने नेट पर जमकर पसीने बनाए। मैच से पहले वैभव की धुआंधार बैटिंग देखकर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने भी जमकर हौसला अफजाई की।

 मैच से पहले वैभव की धुआंधार नेट प्रैक्टिस

आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया वापसी के लिए बेताब है। हालांकि, इस बार मुकाबला इंग्लैंड से है, लेकिन टीम इंडिया वापसी करना जानती है। मैच से एक दिन पहले भारतीय खिलाड़ियों ने नेट्स पर जमकर पैसने बहाए।

15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी धुआंधार नेट प्रैक्टिस की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि नेट प्रैक्टिस में हर्षित राणा से लेकर अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा तक वैभव को गेंदबाजी कर रहे हैं और वैभव दनादन शॉर्ट लगा रहे हैं। इस बीच वैभव की शानदार बैटिंग देखकर हर्षित राणा ताली भी बजाते नजर आ रहे हैं।

June 30, 2026

इंग्लैंड के खिलाफ वैभव का डेब्यू तय?

आयरलैंड के खिलाफ टीम में जगह नहीं मिलने पर और टीम इंडिया की करारी हार के बाद टीम मैनेजमेंट को जमकर आलोचना झेलना पड़ा, लेकिन अब उम्मीद लगाया जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ संजु सैनमसन, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों की जगह वैभव को जगह मिल सकती हैं। वहीं, वैभव को डेब्यू को लेकर सुनील गावस्कर ने कुछ दिन पहले कहा था कि इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें मौका देना चाहिए।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।

पूरा शेड्यूल, वेन्यू और IST के अनुसार समय

1 जुलाई,     पहला T20,    रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट    रात 10:00 बजे
4 जुलाई, दूसरा T20,    ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर    शाम 07:00 बजे
7 जुलाई,    तीसरा T20,    ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम    रात 10:00 बजे
9 जुलाई,    चौथा T20,    काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल    रात 10:00 बजे
11 जुलाई, पांचवां T20,    द रोज बाउल, साउथेम्प्टन    शाम 07:00 बजे

ये भी पढ़ें: 'एक ऑलराउंडर और कप्तान के रूप में...', बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर सचिन तेंदुलकर का दिल छू लेने वाला बयान, पोस्ट VIRAL

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 30 June 2026 at 21:11 IST