Vaibhav Sooryavanshi के डेब्यू पर क्यों अड़ा है टीम मैनेजमेंट? दुनिया भर के क्रिकेट फैंस कर रहे टीम इंडिया में एंट्री का इंतजार

Vaibhav Sooryavanshi: बुधवार को भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर दुनिया भर के फैंस चाहते हैं कि वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू हो। अब सवाल है कि क्या आज उनका डेब्यू होगा।

वैभव के डेब्यू का इंतजार: फैंस की भारी डिमांड, क्या टीम में मिलेगी जगह? | Image: BCCI

Vaibhav Sooryavanshi: आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में मिली करारी हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम मैनेजमेंट की रणनीति की जमकर आलोचना हुई थी। अब टीम इंडिया के पास वापसी करने का एक शानदार मौका है, जहां इंग्लैंड के बीच बुधवार, 1 जुलाई से पांच टी20 मुकाबलों की शुरुआत होने वाली है। 

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर सबसे बड़ा सवाल है कि क्या इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा या फिर उन्हें इंतजार ही करना पड़ेगा। हालांकि, टीम इंडिया पहले ही संकेत दे चुकी है कि वैभव को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं कर सकती है। वहीं, कयास लगाया जा रहा है कि संजु की जगह वैभव को मौका मिल सकता है।

संजु सैमसन आउट, वैभव सूर्यवंशी इन

श्रेयस अय्यर की टी20 कप्तानी की शुरुआत बेहद फ्लॉप रही, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ श्रेयस वो गलती नहीं करना चाहेंगे जो गलती आयरलैंड के खिलाफ की थी। इंग्लैंड मैच से पहले यह कयास लगाया जा रहा है कि लगातार दो मैचों में फ्लॉप रहे संजु सैमसन की जगह वैभव को जगह मिल सकती हैं। आयरलैंड के खिलाफ दोनों मुकाबलों में संजु ने महज 5 रन ही बनाए थे। कई लोगों का मानना है कि ईशान किशन की जगह भी वैभव टीम में शामिल हो सकते हैं।

June 26, 2026

इन दिग्गजों ने कहा वैभव को मौका जल्द दें

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने कहा था कि वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही मैच में मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा था कि वैभव को अभिषेक या संजु की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।

वहीं, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी माइकल वॉन ने भी हैरानी जताई थी, जब आयरलैंड के खिलाफ वैभव को मौका नहीं मिला था। ऐसे में अब कयास लगाया जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में वैभव डेब्यू कर सकते हैं।

June 30, 2026

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • 1 जुलाई,     पहला T20,    रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट    रात 10:00 बजे
  • 4 जुलाई, दूसरा T20,    ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर    शाम 07:00 बजे
  • 7 जुलाई,    तीसरा T20,    ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम    रात 10:00 बजे
  • 9 जुलाई,    चौथा T20,    काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल    रात 10:00 बजे
  • 11 जुलाई, पांचवां T20,    द रोज बाउल, साउथेम्प्टन    शाम 07:00 बजे

ये भी पढ़ें: ICC T20 Rankings: सिर्फ 7 पॉइंट का फासला! अभिषेक शर्मा को पछाड़ नंबर-1 के सिंहासन पर बैठे ईशान किशन

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 1 July 2026 at 16:19 IST