वैभव सूर्यवंशी की राह पर चला छोटा भाई... 6 छक्के और 19 चौके के साथ गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे, 10 साल के आशीर्वाद ने ठोका तूफानी शतक
Vaibhav Sooryavanshi Brother Ashirvad: वैभव सूर्यवंशी का तो तूफान अब पूरी दुनिया देख चुकी है। अब उनकी की राह पर उनके छोटे भी आशीर्वाद भी हैं। आशीर्वाद ने तूफानी अंदाज में 168 रनों की पारी खेलकर तहलका मचा दिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read
Vaibhav Sooryavanshi Brother Ashirvad: इंडियन प्रीमियर लीग से लेकर टीम इंडिया में इन दिनों वैभव सूर्यवंशी का नाम लगातार चर्चा के केंद्र में बना हुआ है। महज 15 साल के उम्र में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे में टीम इंडिया का हिस्सा हैं और संभवत इस दौरे में टीम इंडिया के लिए डेब्यू भी कर सकते हैं।
वैभव सूर्यवंशी अपने बल्ले से तबाही तो मचा ही रहे हैं इस बीच सूर्यवंशी परिवार से एक और युवा बल्लेबाज घरेलू मैचों तहलका मचाया हुआ है। वैभव के छोटे भाई आशीर्वाद वैभव ने एक प्रैक्टिस मैच में महज 119 गेंदों में तूफानी अंदाज में 168 रन बनाकर गर्दा मचा दिया है। इस धमाकेदार पारी के बाद चारों तरफ आशीर्वाद की ही चर्चा हैं।
6 छक्के, 19 चौके और ताबड़तोड़ 168 रन
दरअसल, वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद वैभव ने एक प्रैक्टिस मैच में महज 119 गेंदों का सामना करते हुए तूफानी अंदाज में 168 रन बनाकर विरोधी टीम के छक्के छुड़ा दिए। महज 10 साल के आशीर्वाद ने वैशाली-11 के खिलाफ ताबड़तोड़ 168 रनों की पारी में 19 चौका और 6 छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 141.18 का रहा। इस पारी की जानकारी बड़े भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साझा की।
15 दिनों के अंदर ठोका दूसरा तूफानी शतक
गौरतलब है कि इससे पहले आशीर्वाद ने क्रिकेट एकेडमी ताजपुर की तरफ से खेलते हुए जमकर गर्दा उड़ाया था। उस समय आशीर्वाद ने महज 87 गेंद पर 103 रन की पारी खेली थी, जिसमें 20 चौके और एक छक्का शामिल था। उस समय भी उनकी पारी क्रिकेट की दुनिया में खूब चर्चा के केंद्र में रही थी।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 24 June 2026 at 18:38 IST