T20 WC से पहले अमेरिकी राजदूत पर छाई क्रिकेट की खुमारी, भारतीय ब्लाइंड टीम के साथ खेला Cricket

अमेरिका वेस्टइंडीज के साथ मिलकर T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाला है। इससे पहले भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी पर क्रिकेट की खुमारी छा गई है।

भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम के साथ क्रिकेट खेला | Image: X@USAmbIndia

US Ambassador in India: कुछ दिनों में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट इवेंट शुरू होने वाला है। T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के आगाज में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) से पहले मेजबान अमेरिका (America) के राजदूत पर क्रिकेट की खुमारी छा गई है।

भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी (Eric Garcetti) T20 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट खेलते नजर आए हैं और वो भी भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम (Indian Blind Cricket Team) के साथ। एरिक गार्सेटी (Eric Garcetti) ने शनिवार को बेंगलुरु में भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम (Indian Blind Cricket Team) से मुलाकात की और उनकी हौसलाअफजाई की। यहां एक आधिकारिक दौरे पर आए गार्सेटी ने ब्लाइंड क्रिकेट टीम के साथ क्रिकेट भी खेला, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। 

एरिक गार्सेटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय ब्लाइंड क्रिकट टीम के साथ क्रिकेट खेलने की तस्वीरें शेयर करते हुए लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा- 

मैं मंत्रमुग्ध हूं। भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम से मिलकर बहुत अच्छा लगा। मैं T20 वर्ल्ड कप के दौरान अमेरिका में ब्लाइंड क्रिकेट को बढ़ावा देने की कोशिश करूंगा। उनके स्वागत का इंतजार रहेगा। चिन्नास्वामी स्टेडियम पर इस शानदार आयोजन के लिए शुक्रिया भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट संघ और जीके महंतेश। 

बता दें कि गार्सेटी ने शुक्रवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) मुख्यालय का दौरा करके इसके अध्यक्ष एस सोमनाथ से मुलाकात की थी।

ये भी पढ़ें- 'कप्तान के तौर पर मेरा आकलन…', IPL फाइनल से पहले श्रेयस अय्यर ने क्यों कही ये बात

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 25 May 2024 at 20:22 IST