अपडेटेड 6 February 2026 at 23:10 IST

भारत का U-19 वर्ल्ड कप पर कब्जा, इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर बना चैंपियन; वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ 80 गेंद पर बनाए 175 रन

IND vs ENG U-19 WC Final: शुक्रवार, 6 फरवरी को अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले को भारत ने 100 रन से जीत लिया है। मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार पारी खेली।

Follow :  
×

Share


भारत ने अंडर 19 विश्व कप 2026 का खिताब जीता | Image: X/BCCI

IND vs ENG U-19 WC Final: अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला शुक्रवार, 6 फरवरी को भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह खिताबी मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में हुआ। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 300 रन ही बना पाई। इस मैच को भारत ने 100 रन के विशाल अंतर से जीत लिया है। इस मैच में भारत की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने शानदार 175 रन की पारी खेली। वहीं, इस मैच में भारत ने कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में 175 रन बनाए

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे तेज शतक जड़ाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में ताबड़तोड़ 175 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 15 लंबे-लंबे छक्के भी लगाए। वैभव सूर्यवंशी 175 रन 218 की स्ट्राइक रेट से बनाए। वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए।

आयुष म्हात्रे और अभिज्ञान ने खेली उपयोगी पारी

वैभव सूर्यवंशी के अलावा, कप्तान आयुष म्हात्रे और अभिज्ञान कुंडू ने भी शानदार पारी खेली। आयुष म्हात्रे ने 53 रन की शानदार पारी खेली। आयुष म्हात्रे ने 51 गेंदों में 53 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं, अभिज्ञान कुंडू ने भी शानदार 40 रन की पारी खेली।

इंग्लैंड की टीम 311 रन पर सिमटी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम महज 311 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की टीम पूरा ओवर भी नहीं खेल पाई। हालांकि, इंग्लैंड की तरफ से कैलेब फाल्कनर अंत तक खड़े रहे और शानदार 115 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकें।

भारतीय गेंदबाजों ने कमाल किया

अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल भारतीय गेंदबाजों में भी शानदार प्रदर्शन किया। आरएस अंबरीश ने 9 ओवर में 56 रन देकर सबसे अधिक 3 विकेट लिए। वहीं, दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

छठी बार विश्व चैंपियन बनी भारतीय टीम

भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले भारत ने साल 2022 में इंग्लैंड को हराया विश्व चैंपियन बना था। भारत ने इसके अलावा, 2012, 2008 और 2000 में श्रीलंका को हराकर अपने नाम खिताब किया है। 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 6 February 2026 at 20:22 IST