अपडेटेड 9 February 2024 at 17:23 IST
U19 WC: कोई कर रहा दुनिया पर राज तो एक 'बर्बाद', कहां हैं भारत को विश्व विजेता बनाने वाले 5 कप्तान?
U19 WC के फाइनल में टीम इंडिया नौंवीं बार खेलने जा रही है। टीम इंडिया 5 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत चुकी है। कहां है भारत को विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान?
U19 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब 11 फरवरी को फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा।
टीम इंडिया अंडर -19 वर्ल्ड कप के फाइनल में नौंवी बार पहुंच गई है। इससे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को जिन कप्तानों ने विजयी बनाया था कहां है वे आज? आइए जानते हैं-
1- मोहम्मद कैफ
मोहम्मद कैफ की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहली बार अंडर 19 वर्ल्ड कप 2000 में जीता था। इसके बाद कैफ ने सीनियर टीम इंडिया में अपनी जगह बना ली। कैफ ने भारत के लिए 13 टेस्ट और 125 वनडे खेले हैं।
2- विराट कोहली
मौहम्मद कैफ के आठ साल बाद टीम इंडिया की रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को विजेता बनाया था। उसके बाद से कोहली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने सीनियर टीम की तीनों फॉर्मेट में कप्तानी की। टीम को एक अलग ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आज वह भारतीय टीम की बैटिंग लाइन अप की जान हैं। कोहली को उनके फैंस प्यार से 'किंग' कोहली कहते हैं।
3- उन्मुक्त चंद
उनमुक्त चंद की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2012 में अंडर 19 वर्ल्ड कप जीता था। चंद को अगला विराट कोहली कहा जाता था। लेकिन वह निरंतरता से प्रदर्शन नहीं कर पाए जिसके चलते उन्हें इतना मौका भी नहीं मिला। ऐसे में भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेकर चंद अमेरिका शिफ्ट हो गए। उन्मुक्त चंद का टीम इंडिया में क्रिकेट करियर लगभग 'बर्बाद' ही रहा।
4- पृथ्वी शॉ
2018 में भारत ने पृथ्वी शॉ की कप्तानी में आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप जीता था। उन्होंने विश्व कप के बाद आईपीएल में नाम कमाया, डॉमेस्टिक में कोहराम मचाया। इसके बाद उन्हें भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने का मौका मिला। लेकिन शॉ की फॉर्म में ऐसी गिरावट आई कि उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया। वह भारतीय टीम में वापसी करने की राह देख रहे हैं।
5- यश ढुल
2022 में भारतीय टीम ने अंडर 19 वर्ल्ड कप यश धुल की कप्तानी में जीता था। यश का प्रदर्शन वर्ल्ड कप में अच्छा रहा था जिसके बाद उन्हें आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। हालांकि विश्व कप के बाद से धुल अब तक खुद को साबित नहीं कर पाए हैं। वह दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी खेलते हैं।
यह भी पढ़ें- U19 WC Final: सचिन, उदय सहित वो 5 भारतीय खिलाड़ी, जिनपर रहेगी ऑस्ट्रेलिया को हराने की जिम्मेदारी - Republic Bharat
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 9 February 2024 at 17:09 IST