अपडेटेड 6 February 2026 at 17:29 IST
IND vs ENG U-19 WC Final: फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को दिया 412 रन का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने गेंजबाजों की उड़ाई धज्जी, जड़े 15 छक्के
IND vs ENG U-19 WC Final: शुक्रवार, 6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला जारी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने इंग्लैंड को 412 रन का विशाल लक्ष्य दिया है।
IND vs ENG U-19 WC Final: अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में शुक्रवार, 6 फरवरी को भारत बनाम इंग्लैंड के बीच जारी है। दोनों टीमों के बीच यह खिताबी मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
इस खिताबी जंग में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। अब इंग्लैंड को फाइनल जीतने के लिए इंग्लैंड को 412 रन बनाने होंगे। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार 175 रन की पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने फाइनल मुकाबले में एक विशाल स्कोर खड़ा किया।
वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में 175 रन बनाए
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे तेज शतक जड़ा जड़ा है। उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में ताबड़तोड़ 175 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 15 लंबे-लंबे छक्के भी लगाए। वैभव सूर्यवंशी 175 रन 218 की स्ट्राइक रेट से बनाए। वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए।
कप्तान आयुष म्हात्रे ने खेली अर्धशतकीय पारी
वैभव सूर्यवंशी के अलावा, कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि, वो अधशातक को शतक में तब्दील नहीं कर सकें। उन्होंने 53 रन की शानदार पारी खेली। आयुष म्हात्रे ने 51 गेंदों में 53 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और 2 छक्के लगाए। अभिज्ञान कुंडू ने भी शानदार 40 रन की पारी खेली।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 6 February 2026 at 17:23 IST